मानधाता, प्रतापगढ़ । इस लॉक डाउन में रोजाना दिहाड़ी मजदूरी करके अपने अपने और परिवार का भरण पोषण करने वाले लोगों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। इस दौरान 19 वे दिन लगातार एंटी करप्शन कमेटी ऑफ इंडिया प्रतापगढ़ ने हर रोज की तरह आज मंगलवार के दिन सदर के ग्राम सभा स्थित बेल्हा देवी के पास शिवपुरी एवं रामचंद्र का पुरवा, भंगवा में ग़रीबो को निःशुल्क राशन व मास्क वितरण किया गया व पत्रकार बृजेन्द्र सिंह बब्लू द्वारा भी लोंगों को राशन मुहैया कराया गया और लोगों से घर मे रहने तथा एक मीटर की दूरी बनाये रखने,मास्क लागये रहने की अपील की और बताया कि कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती

जा रही है। अतः आप लोगो को चाहिये कि सरकार द्वारा बताये गए निर्देशों का अवश्य पालन करें । ACCI के सिटी उपाध्यक्ष मनेंद्र प्रताप ने लोगों से निःशुल्क राशन व किसी भी जरूरत पर मदद के लिए वादा किया और कहा कि इस विषम परिस्थिति में ACCI आप सभी के साथ है और आगे भी रहेगा और बताया कि आज लगभग 21 परिवारों को निःशुल्क राशन एवं मास्क, सुरक्षा निर्देश युक्त पमलेट उपलब्ध कराया गया। ACCI निरंतर ग़रीब के परिवारों के साथ खड़ा है । ACCI द्वारा पिछले कई दिनों से घर घर एवं गांव गांव जा कर लगभग हजारो की संख्या में ग़रीब जरूरतमंदों को राशन एवं मास्क उपलब्ध कराया गया है इस विपत्ति में हम निरंतर ज्यादा से ज्यादा ग़रीब परिवारों को ऐसे ही मदद पहुँचाते रहेंगे ये हमारी व हमारे एन्टी करप्शन कमेटी के प्रत्येक पदाधिकारियों व सदस्यों की नैतिक जिम्मेदारी है ।मौके पर उपस्थित बृजेंद्र प्रताप,कामता प्रसाद एवं सोशल डिस्टेंस ध्यान में रखते हुए भारी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal