Home / Flash / यूपी सरकार के मंसूबो को पूरा करने में जुटी है स्वामी श्याम सेवा संस्थान

यूपी सरकार के मंसूबो को पूरा करने में जुटी है स्वामी श्याम सेवा संस्थान

नौपेड़वा, जौनपुर । जहाँ एक तरफ पूरा विश्व कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है वही पर बक्शा ब्लाक के अंतर्गत स्वामी श्याम सेवा संस्थान जनता की सेवा करते नजर आ रही है। निस्वार्थ भाव से संस्था के कार्यकर्ता अपनी जान की बाजी लगा करके इस महामारी में लोगो की मदद कर रहे है। क्षेत्र के शंभुगंज बाजार में स्थित स्वामी श्याम सेवा संस्थान के संरक्षक स्वामी श्यामजी महाराज द्वारा नारियल फोड़ कर सोमवार को मदद हेतु वाहनों को रवाना किया। बक्शा विकास खण्ड के अंदर तीन वाहनों का पास बनवाकर रवाना किया गया। श्यामजी ने कहा डोर टू डोर जाकर किराना सामान एवं सब्जी वितरित करेंगे। स्वामी महाराज लोगो को लाकडाउन का पालन करने का आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी अपने घर में रहे, सुरक्षित रहे किसी भी वस्तु की आवश्यकता होती है तो हेल्पलाइन नम्बर 7233980970 पर कॉल करने के आधे घण्टे के अंदर समान उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया गया है। इसके अलावा गरीब और असहाय लोगो को ब्लाक अंतर्गत मिलने पर सूचना मिलते ही भूखे पेट सोने नही दिया जाएगा। इस दौरान संस्था उपाध्यक्ष शिवम उपाध्याय, संयोजक विशाल मिश्र अभिषेक मिश्र, रविन्द्र गुप्ता, चंद्रभूषण मिश्र, धर्मेंद्र नागर, सुरेश गुप्ता,डब्लू श्रीवास्तव, कुलदीप यादव, नन्दा गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *