
शिवकुमार तिवारी की रिपोर्ट
अयोध्या,बीकापुर।कोतवाली क्षेत्र के चवँरधार बीकापुर इनायत नगर मार्ग पर देवीगंज बाजार से पहले कोंछा बाजार तिराहे के पास सायकिल सवार विद्या पांडेय उम्र 65 वर्ष पुत्र राम उदित पांडेय निवासी ग्राम पूरे सीताराम तिवारी धेनुवाँवा की सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में गिरकर मौत हो गई। मृतक के भाई एवं ग्राम प्रधान ने बताया कि मृतक विद्या पांडेय मिर्गी दौरे का मरीज था जिस कारण सड़क किनारे साइकिल चलाते समय दौरा आ जाने से लड़खड़ा कर पानी भरे गड्ढे में जा गिरा और साइकिल से दबे होने के कारण पानी के अंदर ही मौत हो गई।राहगीरों द्वारा शव को देखे जाने पर पानी भरे गड्ढे से बाहर निकाला गया। मौके पर कोतवाली पुलिस और डायल 112 भी मौजूद थी परिजनों और ग्रामप्रधान के शव का पोस्टमार्टम न कराने के निवेदन पर शव को अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया गया।
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal