बृजेश पाण्डेय
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) । थाना क्षेत्र के गोरैयाडींह गांव के मौर्या बस्ती स्थित कूंए में बुधवार की रात दो सांड़ो की आपसी भिड़न्त के दौरान लड़ते समय एक सांड़ कूंए में गिर गया।जिसे ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड एवं पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद सांड़ को कुएं से बाहर निकाल लिया गया । मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव में बुधवार की रात दो आवारा सांड़ आपस में भिड़ गए । लड़ने के दौरान एक सांड़ कुएं में गिर गया । कुएं में पानी होने से सांड़ बाल बाल बच गया। वृहस्पतिवार को सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो यह बात पूरे गांव में आंग की तरह फैल गई तथा देखते देखते कुएं के पास भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। गांव के परम प्रकाश शर्मा एवंआरके शर्मा ने घटना की सूचना मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव के साथ ही फायर ब्रिगेड को दी । सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम एवं पुलिस कर्मियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से सांड़ को बाहर निकाला।सांड़ को हल्की चोंटे आयी थी।वह बाहर निकलते ही भाग निकला।
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal