मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । भाजपा किसान मोर्चा जल संरक्षण काशी क्षेत्र इकाई की बैठक मे काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश मिश्र ने जौनपुर जिला इकाई को संगठनात्मक दृष्टि कोण से दो जिलो मे विभाजित किया जिसमे झल्लू राम पटेल को जौनपुर जिलाध्यक्ष एंव संजय सिंह को जिला प्रभारी जौनपुर घोषित किया गया तथा वर्तमान

मे कार्यरत विकास दूवे को जिलाध्यक्ष मछलीशहर जौनपुर एंव सुधाकर दिक्षित को जिला प्रभारी मछलीशहर जौनपुर का कार्यभार विभाजित किया गया । ऐसी जानकारी काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष जय सिंह ने दी । उन्होंने बताया कि काशी क्षेत्र अध्यक्ष के निर्देश पर संगठन को मजबूत करने एंव जल सेवा के दृष्टिकोण से ऐ निर्णय लिया गया । बैठक मे आगामी 7 मार्च को आहूत जल जल रथयात्रा को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं तथा जन मानस से अपील की गई कि अधिक से अधिक लोगों को इस रथ यात्रा मे शामिल होने के लिए प्रेरित करें ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal