Home / Flash / नाली के विवाद को लेकर सगे भाइयों में मारपीट

नाली के विवाद को लेकर सगे भाइयों में मारपीट

नाली के विवाद को लेकर सगे भाइयों में मारपीट
शिवकुमार तिवारी की रिपोर्ट
बीकापुर। कोतवाली अंतर्गत नगर पंचायत बीकापुर क्षेत्र के नन्दरौली गांव में नाली के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों रमजान अली और अरमान अली ने मिलकर अपने सगे भाई जफर अली को लाठी-डंडों एवं बेलचे से लहूलुहान कर दिया। बताया जा रहा है हमले में जख्मी अधेड़ जफर अली नगर पंचायत बीकापुर में सफाई कर्मी है।पीड़ित जफर अली का आरोप है कि नाली के विवाद को लेकर बुधवार दोपहर उसके सगे भाइयों ने हमला करके उसको मारा पीटा। हमले में उसे गंभीर चोटें भी आई है। कोतवाली पुलिस द्वारा हमले में घायल जफर अली को उपचार एवं मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया। जहां पर इमरजेंसी में मौजूद डॉ अजय सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *