मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । किसान जन जागरण अभियान के तहत किसानों की फसल को नष्ट कर रहे आवारा पशु, साँड़, गाय, जंगली सुअर और बीज ,खाद,के दामो में बृद्धि से परेसान सैकड़ो किसानों की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य-अजय शंकर दुबे (अज्जू भईया) पूर्व विधानसभा

प्रत्यासी मुंगरा बादशाहपुर और कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव सचिन नाइक , फैज़ल हसन तबरेज़ (कांग्रेस जिलाध्यक्ष जौनपुर) सौरभ शुक्ला (शहर अध्यक्ष जौनपुर) ने तहसील मछलीशहर में एस0डी0एम अमिताभ यादव को ज्ञापन दिया । ज्ञापन मे किसानों का मांग है- किसानों का कर्जा माफ बिजली बिल हाफ, गाँव- गाँव गौशाला दो,वर्ना रखवाली भत्ता दो, धान खरीद हाथों हाथ हो, सूखा-ओला-बारिस की मार तुरन्त मुआवजा दे सरकार । बहुत सारी समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन दिया गया । इस मौके पर आज़म राइन, सौरभ त्रिपाठी ,अभिषेक शुक्ला, महिला कांग्रेस से मंजू बिंद,बी डी दुबे, पुष्कर मिश्र,रमजान अली, मोनू पाण्डेय ,गुरु प्रसाद मिश्र, विवेक पाण्डेय, आदि मौजूद रहे ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal