Home / Flash / नवागत सी.एच.सी. अधीक्षक के दुर्व्यवहार से परेशान तहसील पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त

नवागत सी.एच.सी. अधीक्षक के दुर्व्यवहार से परेशान तहसील पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त

शिवकुमार तिवारी की रिपोर्ट

  • सीएचसी बीकापुर अधीक्षक की कार्यशैली की शिकायत करेगा भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ
    महासंघ का आरोप सीएचसी अधीक्षक पत्रकारों के साथ कर रहा है भेदभाव
  • अधीक्षक ने कहा जिसके पास मान्यता का कार्ड, वही सूचना का अधिकारी
  • भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी ने कहा मामले की उच्चाधिकारियों से होगी शिकायत।
  • वर्तमान अधीक्षक के क्रियाकलाप एवं दुर्व्यवहार से परेशान हैं अस्पताल कर्मी व आक्रोशित है पत्रकार संघ

अयोध्या जिले के बीकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक के दुर्व्यवहार से आक्रोशित है राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ
बीकापुर,अयोध्या। जनपद के सीएचसी बीकापुर में कार्यभार सम्भालने के बाद कार्यवाहक अधीक्षक ने कहा कि सूचना विभाग की लिस्ट में मान्यता प्राप्त सूची में पत्रकार का नाम होने पर ही बताएगें कोई खबर व सूचना। पहले ही दिन तहसील स्तर के स्थानीय पत्रकारों से बतायी बात।
यह बात सुनकर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ भड़क उठा है। महासंघ के जिला अध्यक्ष बलराम तिवारी ने कहा कि पत्रकारों में भेदभाव करने वाले अधिकारी की शिकायत जिला अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से की जाएगी।यदि जरूरत पड़ी तो इस मामले को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा प्रदेश भर में तहसील स्तर के पत्रकारों को मान्यता देने की लड़ाई शासन में चल रही है। इसी बीच नवागत सीएससी अधीक्षक की भड़काऊ कार्यशैली पत्रकार संगठनों में उबाल पैदा करने वाली है। सीएचसी अधीक्षक की इस कार्यशैली से बीकापुर तहसील क्षेत्र के पत्रकारों सहित अयोध्या जनपद के सभी पत्रकारों में जबरदस्त नाराजगी उत्पन्न हो गई है।
बताया गया कि तहसील स्तर के पत्रकारों को समाचार पत्रों द्वारा दिए गए आईडी कार्ड एवं रजिस्टर्ड पत्रकार संगठनों द्वारा आईडी कार्ड जारी हुआ है और वही कार्ड विभाग में मान्य करते हैं अधिकारी।
बताया गया कि कार्यवाहक अधीक्षक डा• अब्दुल ख्तीब अंसारी का हैरिगटनगंज से तबादला हुआ है। और वह कभी भी किसी भी स्वास्थ्य केंद्रों पर पर ड्यूटी करने नहीं जाता है।
अंदाजा लगाया जा सकता है कि बीकापुर जैसे तहसील मुख्यालय पर ऐसी मानसिकता के अधिकारी जनता का कितना भला कर पाएंगे। इस बारे में सीएमओ डा0 घनश्याम सिंह को बीकापुर अधीक्षक की नई तैनाती को लेकर सोचना होगा।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *