Home / Flash / खेलों से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है – सीएमडी

खेलों से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है – सीएमडी

लखनऊ । इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेशल एजुकेशन (आईआईएसई), कल्याणपुर के स्पोट्र्स कार्निवाल ‘स्पर्धा-2020’ की सोमवार से शुरुआत हुई। दो से पांच मार्च के बीच होने वाले इस आयोजन के दौरान क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स और कैरम समेत विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन होना है।
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘स्पर्धा’ के लिए कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं को चार हाउस इडियम, इरीडियम, सफायर और

एमरॉल्ड में बांटा गया है। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन करते हुए सीएमडी फिरदौस सिद्दीकी ने कॉलेज कैप्टन, वाइस कैप्टन, हाउस कैप्टन और हाउस वाइस कैप्टन को बैज लगाकर उत्साह बढ़ाया। छात्रों के बीच खेल भावना को बढ़ाने के लिए चारों हाउस के रंगों को प्रदर्शित करने वाले लाल, पीले, नीले और हरे रंग के गुब्बारे हवा में छोड़े गए। कॉलेज कैप्टन प्रथमेश गौड़ ने सभी प्रतिभागियों को नियमों का पालन करते हुए इस आयोजन को सफल बनाने की शपथ दिलाई।
सीएमडी फिरदौस सिद्दीकी ने कहा कि खेलों से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है इसलिए छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद की गतिविधियों में भी हिस्सा लेना चाहिये। उन्होंने संदेश दिया कि छात्र खेल भावना बनाए रखें। वे अत्यधिक महात्वाकांक्षा न रखें और सिर्फ जीत हासिल करने के लिये किसी गलत रास्ते पर न जाएं।
इस दौरान कॉलेज के डायरेक्टर अरुण शुक्ला, डायरेक्टर फीमिट्स पीके सिंह, सीएफओ वीडी सक्सेना, स्पोट्र्स इंचार्ज नवीन उप्रेती और सभी शिक्षक गण मौजूद रहे। डायरेक्टर अरुण शुक्ला ने कहा कि छात्र प्रत्येक क्षेत्र में आगे आएं, चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या फिर खेल का क्षेत्र। इसी के मद्देनजर कॉलेज की ओर से छात्रों के चहुंमुखी विकास के लिए इस तरह के आयोजन समय-समय पर कराए जाते हैं।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *