Home / Flash / तीन घरो से चोरों ने नगदी समेत लाखो का सामान बटोरे,ताबड़तोड़ हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत

तीन घरो से चोरों ने नगदी समेत लाखो का सामान बटोरे,ताबड़तोड़ हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत

बृजेश पाण्डेय
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) । थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में शनिवार की रात एक – एक कर तीन घरों को निशाना बना घरों में घुस कर चोरों ने नगदी समेत लाखों के कपड़े जेवरात सहित घर गृहस्थी के सामानों पर हाथ साफ कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी ओम प्रकाश तिवारी के घर शनिवार की रात पहुंचे आधा दर्जन से अधिक संख्या में चोरी ने बरामदे में सो रहे ओम प्रकाश तिवारी को भयभीत कर घर का बंद दरवाजा खुलवाने के बाद घर में मौजूद लोगों को भयभीत कर घर में रखे चार बक्से उठा ले गए। आसपास के लोग रविवार की सुबह जब खेतों की तरफ गये तो घर से दूर सिवान में टूटा बक्सा व बिखरा सामान मिला।भुक्तभोगी के अनुसार एक लाख से अधिक के आभूषण बर्तन आदि सामान चोर उठा ले गए है। मिली सफलता से उत्साहित होकर चोरों ने गांव के ही शिवजी तिवारी के घर का ताला काटकर घर में घुस कर लगभग 60 हजार रुपए नकदी समेत तकरीबन डेढ़ लाख से अधिक के आभूषण कीमती साड़ियां तथा अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया। दो घरों में मिली सफलता के बाद हौसला बुलंद चोरों ने ओम प्रकाश यादव के घर का भी ताला काट कर नगदी समेत लगभग डेढ़ लाख के आभूषण कीमती साड़ियां तथा अन्य सामानो पर हाथ साफ कर दिया। एक ही गांव में एक ही रात तीन घरों में चोरी की घटना से ग्रामीण दहशत में आ गये है। पीड़ितों ने घटना की सूचना मुंगराबादशाहपुर पुलिस को दी । एक ही रात एक ही गांव में तीन घरों में चोरी होने की सूचना पर पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूलने लगे । सूचना पर पहुंची मुंगराबादशाहपुर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है । लोगों ने बताया कि मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ हो रही चोरी की घटनाओं में एक भी चोरी की घटना का पर्दाफाश नहीं किए जाने से चोरों के हौसले बुलंद हो गये है । चोर जहां आए दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं वहीं मुंगराबादशाहपुर पुलिस गुजरे सांप की लकीर देख वैरंग वापस लौट आती है । जिसके कारण चोरों के हौसले बढ़ गये है । बताया जाता है कि थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव को खुली चुनौती दे रहे चोरों के आगे मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस बौना साबित हो रही है । चोरी की योजना बनाते चोरों को पकड़ने वाली मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने में पूरी तरह बिफल साबित हो रही है । जिससे लोगों में जहां दहशत फैल गई है वही मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस की सक्रियता पर सवालिया निशान लगा दिया है ।

आखिर कहां थी गस्ती पुलिस ?-
मुंगराबादशाहपुर । थाना क्षेत्र के नीभापुर गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक एक कर तीन घरों को निशाना बना लाखो का सामान उठा ले गए । लेकिन गस्ती पुलिस को इसकी भनक तक नहीं नहीं लगी । लोगों के अनुसार नीभापुर गांव स्थित कबीरपुर चौराहे पर पुलिस बल तैनात किया गया है । घटना भी कबीरपुर चौराहे के आसपास ही घटित हुई ।ऐसे में गस्ती पुलिस कहां थी । लोगों के जेहन में सवालिया निशान लगा दिया है । लोगों की मानें तो गस्ती पुलिस सोने में मस्त थी जब की हथियारों से लैस लूटेरे एक एक कर तीन घरों को निशाना बना लाखो का सामान बटोरे ले गए ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *