Home / Flash / प्रधानंमत्री 29 फरवरी, 2020 को प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में एक विशाल वितरण शिविर में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायता यंत्र और उपकरण वितरित करेंगे

प्रधानंमत्री 29 फरवरी, 2020 को प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में एक विशाल वितरण शिविर में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायता यंत्र और उपकरण वितरित करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 29 फरवरी, 2020 को प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में एक विशाल वितरण शिविर में वरिष्ठ नागरिकों (राष्ट्रीय वयोश्री योजना-आरवीवाई के अंतर्गत) और दिव्यांगजनों को (एडीआईपी योजना के अंतर्गत) सहायता यंत्र और उपकरण वितरित करेंगे।

देश में यह सबसे बड़ा वितरण शिविर होगा, जिसमें सबसे अधिक संख्या में लाभान्वितों को शामिल किया गया है, साथ ही इसमें वितरित किए जाने वाली उपकरणों और सहायता यंत्रों की संख्या तथा उनका मूल्य सबसे अधिक है।

इस विशाल शिविर में 56,000 से अधिक विभिन्न प्रकार के सहायता यंत्र और उपकरण 26,000 लाभान्वितों को मुफ्त वितरित किए जाएंगे। सहयता यंत्र और उपकरणों का मूल्य 19 करोड़ रुपये से अधिक है।

इसका लक्ष्य दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए उन्हें दैनिक जीवन में उपयोग में आने वाले सहायता यंत्र और उपकरणों के जरिये सहायता प्रदान करना है।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *