Home / Flash / ब्यापार मंडल ने अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन ,दी चेतावनी

ब्यापार मंडल ने अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन ,दी चेतावनी

बृजेश पाण्डेय की रिपोर्ट
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। शासनादेश के अनुपालन एवं जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित पालिथीन थैली थर्माकोल थाली एवं दोना गिलास के बिरूद्ध चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के विरोध में नगर ब्यापार मंडल मुंगराबादशाहपुर द्वारा सोमवार को अधिशासी अधिकारी मीनाक्षी चतुर्वेदी को ज्ञापन सौंपकर छोटे ब्यापारियो

को जांच के नाम पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए रोक लगाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अगर जांच के नाम पर छोटे दुकानदारों को प्रताड़ित किया गया तो व्यापार मंडल बिरोध में जनांदोलन करेगा । मिली जानकारी के अनुसार नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्त के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी मीनाक्षी चतुर्वेदी से मिल कर ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि नगर पालिका द्वारा जांच के दौरान बड़े व्यवशायियों के यहां छापे डालने की छोटे-छोटे दुकानदारों को प्रताड़ित किया जाता है । उन्होंने कहा कि यदि बड़े व्यवशायियों के यहां छापे डाल कर प्रतिबंधित पालिथीन थैली थर्माकोल दोना गिलास की बरामदगी की जाएं तो छोटे छोटे दुकानदारों के यहां जांच-पड़ताल करने की कोई जरूरत ही नहीं होगी । इस अवसर पर उनके साथ राजीव केशरी , विश्वनाथ गुप्त सहित अन्य पदाधिकारी मोजूद रहे ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *