Home / Flash / एटीएम से धोखाधड़ी कर पैसा निकालने वाले एवं महिलाओं के साथ चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले अपराधी गिरफ्तार

एटीएम से धोखाधड़ी कर पैसा निकालने वाले एवं महिलाओं के साथ चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले अपराधी गिरफ्तार

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी मछलीशहर आज दिनांक 19 2020 को थाना प्रभारी अरविंद कुमार यादव मय फोर्स के साथ वांछित अभियुक्त एवं देखभाल के लिए क्षेत्र मे मामूर थे । मुखबिर की सूचना पर एटीएम से धोखाधड़ी कर पैसा निकालने वाले एवं महिलाओं के साथ चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त सतहरिया एटीएम बूथ के पास पूर्ण घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं । सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष मय फोर्स

के साथ लगभग 10:15 पर एटीएम के पास पहुंच गए । उनको देखकर अभियुक्त भागने की फिराक में थे लेकिन भाग नहीं पाए । थाना अध्यक्ष मय फोर्स के साथ अभियुक्त को दबोच लिए। अभियुक्त को थाने में ले जाकर तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक तमंचा जिंदा कारतूस ,एक मंगलसूत्र, एटीएम कार्ड ,चोरी का ₹12000 नगद बरामद किया गया । अभियुक्त का नाम अशोक कुमार पाल पुत्र अहिबरन पाल निवासी केवडाखुर्द थाना फतनपुर जिला प्रतापगढ़ , दूसरा अभियुक्त सुशील कुमार पाल पुत्र विजय शंकर पाल निवासी गीता नगर भुज मऊ थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ का निवासी है । पुलिस टीम में अरविंद कुमार यादव थाना प्रभारी ,कांस्टेबल अमित राय, अनिल यादव, बिमल द्विवेदी ,गया प्रसाद थे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *