सुजानगंज, जौनपुर । आज किसानों के सामने फसल को लेकर संकट आ गया है । किसान सांड़ से परेशान है । किसान यदि फसल की बुआई ना करें तो खांऐ क्या । उक्त बाते सुजानगंज के नेवाजी का पूरा ,बाल्हामऊ, कुशमौल,सबेली,में अजय शंकर दुबे (अज्जु भईया) पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, मुंगरा बादशाहपुर व कांग्रेस नेता ने किसान जन जागरण अभियान के तहत “किसानों के सम्मान में,कांग्रेस पार्टी मैदान में” किसानों


की समस्या को लेकर फार्म भरवाते हुए लोगों से कहा । उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या को लेकर हम जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराएंगे । अज्जू दूवे ने कहा कि साँड़ के आतंक से किसानों को छुटकारा दिलाएंगे । हमारी पार्टी किसानों के लिए लड़ी है और लड़ती रहेगी । जन जागरण अभियान का फॉर्म भरने के लिए पूरा गाँव उमड़ पड़ा । इस मौके पर शेर बहादुर सिंह (ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुजानगंज), शिव पूजन मिश्र, गोली मिश्र, कृष्ण कुमार पाण्डेय, पप्पू मिश्रा, मलारा पाण्डेय, सौरभ यादव व ग्रामीण उपस्थित रहे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal