Home / Flash / लेखपाल ने दस्तावेज फाड़ने एवं मारने का लगाया आरोप, तीन के विरूद्ध मुकदमा दर्ज, पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

लेखपाल ने दस्तावेज फाड़ने एवं मारने का लगाया आरोप, तीन के विरूद्ध मुकदमा दर्ज, पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

क्राइम रिपोर्टर बृजेश पाण्डेय की रिपोर्ट
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) । स्थानीय थाना क्षेत्र के राजस्व गांव धौरहरा (शहरी ) में रविवार को थाना दिवस पर पड़ी शिकायत की जांच पड़ताल करने गए लेखपाल लाल चंद्र गौतम ने तीन लोगों पर मारपीट कर दस्तावेज फाड़ने का आरोप लगाया है । मुंगराबादशाहपुर थाना अध्यक्ष ने लेखपाल की तहरीर पर तीन लोगों के बिरूद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । इस सम्बन्ध में लेखपाल लालचंद्र गौतम पुत्र राम बृज गौतम निवासी सिहीपुर थाना लाइन बाजार ने मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष को दिए गए तहरीर में बताया कि थाना समाधान दिवस पर दिए गए वन्दना तिवारी के प्रार्थना पत्र की स्थलीय जांच एवं समाधान के लिए रविवार को पुलिस कां० अभिषेक पाठक के साथ मौके पर गया था। जैसे ही वह जांच करने के लिए आरोपी राजेंद्र प्रसाद सिंह पुत्र बशिष्ठ सिंह निवासी गांव धौरहरा से बातचीत कर ही रहे थे कि राजेंद्र सिंह गाली गलौज करते हुए मारने पीटने की धमकी देने लगे । जिसपर आपत्ति जताने पर राजेंद्र सिंह , श्याम बहादुर पुत्र बिश्वनाथ एवं अशोक सिंह मारने पीटने लगे। लेखपाल ने आरोपियों पर अभिलेख फाड़ने का भी आरोप लगाया है । लेखपाल के साथ ड्यूटी गया सिपाही तमाशबीन बना रहा। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव सदल बल मौके पर पहुंच कर अभियुक्तों को अपनी अभिरक्षा में ले लिया । थानाध्यक्ष ने लेखपाल लालचंद्र की तहरीर पर आरोपी राजेंद्र सिंह श्याम बहादुर एवं अशोक सिंह के विरुद्ध अपराध संख्या 0032 धारा 332, 353 , 427 ,504, 506 एवं आपराधिक कानून संशोधित अधिनियम 1932 की धारा 7 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर तीनों आरोपियो को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय के लिए भेज दिया।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *