Home / Flash / प्रत्येक विकासखंड के दो-दो न्याय पंचायत में कृषि विभाग के कर्मचारी,ग्राम सचिव, लेखपाल, बैंक कर्मचारी की उपस्थिति में केसीसी बनाया जाएगा – मुख्य विकास अधिकारी

प्रत्येक विकासखंड के दो-दो न्याय पंचायत में कृषि विभाग के कर्मचारी,ग्राम सचिव, लेखपाल, बैंक कर्मचारी की उपस्थिति में केसीसी बनाया जाएगा – मुख्य विकास अधिकारी

जौनपुर (सू0वि) । मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा बताया गया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लाभार्थी कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड से संतृप्त करने हेतु भारत सरकार द्वारा जारी निर्देश के क्रम में 15 ,17, 19 एवं 24 फरवरी 2020 तक विशेष अभियान चलाकर प्रत्येक विकासखंड के दो-दो न्याय पंचायत में कृषि विभाग के कर्मचारी,ग्राम सचिव, लेखपाल, बैंक कर्मचारी की उपस्थिति में केसीसी बनाया जाएगा। उन्होंने जनपद के समस्त कृषकों को सूचित करते हुए कहा है कि उक्त तिथियों में अपने न्याय पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में लगने वाले कैंप में आधार कार्ड, खतौनी, खसरा, शपथ पत्र, विवरण का फार्म भरकर इस योजना का लाभ उठाएं । कृषकों का जिस बैंक खाते से पीएम किसान की धनराशि प्राप्त हो रही है वह उसी बैंक से अपना केसीसी करवाएं और साथ ही उनके द्वारा अवगत कराया गया है कि इन कैंपों में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के नए फार्म एवं आधार भी लिए जाएंगे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *