मुंबई । जी हाँ,सही सुना आपने 8 फरवरी को भोजपुरी जगत के तेजी से उभरते हुए स्टार प्रचारक “आर्यन पाण्डेय” का जन्मदिवस था। 8 फ़रवरी 2002 को बिहार के बेतिया शहर में जन्मे पीआरओ “आर्यन पाण्डेय” आज भोजपुरी जगत में किसी पहचान के मोहताज नहीं है! वैसे पीआरओ “आर्यन पाण्डेय” का जन्म बिहार में हुआ लेकिन मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सिसवा बाजार के गेरमा ग्राम से हैं। पीआरओ “आर्यन ” को बचपन से ही भोजपुरी सिनेमा के प्रति रुचि थी। इसका परिणाम ये हुआ कि बहुत ही कम उम्र में इन्होने भोजपुरी सिनेमा के लिए अपने कदम बढा दिए लेकिन ये कदम हीरो बनने के लिए बल्कि एक प्रचारक

बनने के लिए था। खास बात ये रही की आर्यन उन चुनिंदा लोगों में से एक हैं जो बहुत ही कम समय में भोजपुरी जगत मे अपनी एक अलग पहचान बना ली हो। फिल्म “परदेस” से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाले पीआरओ “आर्यन पाण्डेय” आज लगभग एक दर्जन से ज्यादा फिल्मो का प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी निभा रहे हैं जिसमें “रण”,”माही”,”कुम्भ”,”भगवा क्षत्रिय”,”मैडी भाईजान”,”कौन तुझे यू प्यार करेगा”,”कयामत”,”तू सोलह बरस की मैं सत्रह बरस का” आदि फिल्मे प्रमुख हैं !पीआरओ आर्यन पाण्डेय न सिर्फ फिल्मो बल्कि अभिनेता-अभिनेत्रीयो के पर्सनल पीआरओ की जिम्मेदारी भी बखुबी निभा रहे हैं। जिनमे रियल सुपरस्टार “आनंद ओझा”,अभिनेता “विमल पांडे”,सिने स्टार “सी.पी भट्ट”,चुलबुली अभिनेत्री “श्रुति राव”,अभिनेत्री “चन्द्रमुखी मौसम”,रैपर “हितेश्वर”,आदि प्रमुख हैं जिनकी प्रचार प्रसार की जिम्मेदारीयाँ आर्यन पाण्डेय सम्भाल रहे हैं ।
पीआरओ “आर्यन पाण्डेय” के जन्मदिन के मौके पर भोजपुरी जगत के तमाम सितारों ने बधाईयो की झड़ी लगा दी जिसमे रियल सुपरस्टार “आनंद ओझा”,सुपरस्टार “यश कुमार मिश्रा”,स्टार अभिनेत्री “गुंजन पंत”,रावडी हीरो “प्रेम सिंह”,यन्ग स्टार “विमल पांडे”,सिने स्टार “सी.पी भट्ट”,चुलबुली अभिनेत्री “श्रुति राव”,अभिनेत्री चन्द्रमुखी मौसम,रैपर हितेश्वर,विलेन अभिनेता/निर्माता आशुतोष खरे,नेचरुल अभिनेता “देव सिंह”,अभिनेत्री “पलक तिवारी”,निर्देशक “चन्द्र पंत”,सृष्टि घिमरे,नेपाली स्टार “नरेंद्र खडका”,राधे कुमार,निर्देशक हेमताज अली,अभिनेत्री “सोनालिका प्रसाद”,अभिनेत्री “निशा झा” समेत भोजपुरी के तमाम सितारों प्रमुख रहे ! पीआरओ “आर्यन पांडे” ने अपने सभी शुभचिंतको को दिल से अभार व्यक्त किए और एसे ही अपना प्यार और आशिर्वाद बनाये रखने के लिए धन्यवाद दिए!
दिलचस्प खबर ये भी है की स्टार प्रचारक “आर्यन पांडे” का जन्मदिन कही और नहीं बल्कि प्रेम-विमल-गुंजन स्टारर फिल्म “हमरे मरद के मेहरारु” के सेट पर ही मनाया गया! इस मौके पर अभिनेत्री : गुंजन पंत,पल्लवी,चन्द्रमुखी,अभिनेत “विमल पांडे”, अभिनेता “प्रेम सिंह”,जे.पी सिंह,निर्देशक “राम पटेल,निर्माता “अरूण दूबे” आदि के उपस्थिति में धुम धाम से मनाया गया साथ ही साथ सभी स्टारो ने पीआरओ आर्यन पांडे के साथ जमकर मस्ती भी की!
रिपोर्ट जय प्रकाश तिवारी
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal