Home / Flash / इन्दिरा ग्रामीण स्वयंसेवी अस्पताल समिति ट्रस्ट मे 15 मोतियाबिंद के रोगियो का निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण कर दवा चश्मा वितरण किया गया

इन्दिरा ग्रामीण स्वयंसेवी अस्पताल समिति ट्रस्ट मे 15 मोतियाबिंद के रोगियो का निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण कर दवा चश्मा वितरण किया गया

मुंगराबादशाहपुर से बृजेश पाण्डेय की रिपोर्ट
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) । शासन के अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत स्थानीय इन्दिरा ग्रामीण स्वयंसेवी अस्पताल समिति ट्रस्ट के तत्वावधान मे शनिवार को आयोजित नेत्र शिविर मे 72 नेत्र रोगियो के परीक्षण के पश्चात चिन्हित किए गए 15 मोतियाबिंद के रोगियो का निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण कर दवा चश्मा वितरण किया गया । शिविर में रोगियों के नेत्ररोग परीक्षण एवं लेन्स प्रत्यारोपण ट्रस्ट की सर्जन डा . आकांक्षा शुक्ला

एवं दृष्टिमितिज्ञ डा.एस कुमार द्विवेदी द्वारा किया गया । इस अवसर पर किसान सेवा संघ के संयोजक चक्रपाणी पाण्डेय ने रोगियो को चश्मा एवं दवा निःशुल्क वितरित कर विदा किया । नेत्र रोगियो की सेवा मे 1972 से समर्पित इस अस्पताल के प्रभारी डा. सुधाकर द्विवेदी ने ट्रस्ट की सेवाओ पर विस्तार से प्रकाश डाला ।बेलवार यूनिट के प्रभारी विमलेश दुबे(दृष्टिमितिज्ञ ) ने रोगियो को नेत्र सुरक्षा के बाबत बिस्तृत प्रकाश डाला । कार्यक्रम का संचालन कर रहे डा .दिवाकर द्विवेदी ने उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया की जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा जनपद मे जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे तथा मुख्य चिकित्साधिकारी की देख रेख मे मोतियाबिंद के रोगियो को नि:शुल्क लेंस प्रत्यारोपण का व्यापक कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं । जिसमे सरकारी अस्पतालों के अलावा एन जी ओ हास्पिटल मे सिर्फ़ इंदिरा ग्रामीण स्वयंसेवी अस्पतालसमिति ट्रस्ट को ही आईओएल सेंटर चलाने की अनुमति प्राप्त हैं । जो अपने दायित्यौ का निर्वहन करती चली आ रही हैं । शिविर में डा.आर सी मिश्रा , डा.मोहित शुक्ला ने भी अपने विचार व्यक्त किए । अंत में संचालक डा० दिवाकर द्विवेदी ने सभी आगंतुकों नेत्र रोगियो के प्रति आभार व्यक्त किया ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *