Home / Flash / अवैध निर्माण को रोकने गये दो लेखपालों को दबंगों ने पीटा

अवैध निर्माण को रोकने गये दो लेखपालों को दबंगों ने पीटा

मुंगराबादशाहपुर से क्राइम रिपोर्टर बृजेश पाण्डेय की रिपोर्ट
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) । थाना क्षेत्र के सराय रूस्तम गांव मे गांव ग्रामसभा की आराजी पर किए जा रहे अवैध निर्माण को रोकने गये दो लेखपालों पर दबंगों ने हमला कर उनकी बर्बर पिटाई कर घायल कर दिया । मिली जानकारी के अनुसार सरायरूस्तम गांव मे धरती लाल का माकान बन रहा था । किसी ने गांव के लेखपाल राहुल सिंह (42 वर्ष)को जानकारी दी कि गांव सभा की आराजी पर अवैध निर्माण कार्य हो रहा है । जिसकी जांच पड़ताल के लिये लेखपाल राहुल सिंह के साथ बडा़गांव के लेखपाल धीरेन्द्र सिंह(45) मौके पर पहुंचे तो निर्माण कार्य चल रहा था।लेखपालों ने निर्माण कार्य रोकने को कहा तो दबंग उनसे भिड़ गये । आरोप है कि दबंगों ने दोनो लेखपालों की लाठी डंडे से पिटाई कर उनका मोबाईल फोन,पैशन प्रो मोटरसाईकिल व अभिलेखों को छतिग्रस्त कर दिया ।दोनो लेखपाल किसी तरह से जान बचाकर भाग खड़े हुए तथा मुंगराबादशाहपुर थाना पहुंच घटना की जानकारी दो । सूचना पर मौके पर पहुंच मुंगरा पुलिस ने मारपीट करने वाले दो लोगो को कंपनी गिरफ्त में ले लिया । दोनो लेखपालों का आरोप है कि उनके साथ जमकर मारपीट की गई है जबकि आरोपी इससे इनकार करते रहे ।लेखपालो ने मारपीट करने वाले सहित आधा दर्जन लोगो के खिलाफ तहरीर दे दी है। इस बाबत थानाध्यक्ष अरविन्द यादव ने बताया कि तहरीर मिली है । जांच पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *