Home / Flash / कैलिपर्स/कृत्रिम हाथ-पैर आदि से दिव्यांगजनों को लाभान्वित करने के लिए कैम्प का आयोजन

कैलिपर्स/कृत्रिम हाथ-पैर आदि से दिव्यांगजनों को लाभान्वित करने के लिए कैम्प का आयोजन

जौनपुर (सू0वि)। जिला दिव्यांगजन अधिकारी सुरेश मौर्या ने बताया कि जनपद में प्रत्येक वर्ष शिविरों के माध्यम से चिन्हित दिव्यांगजनों को ट्राईसाईकिल, बैसाखी, व्हीलचेयर, नेत्रहीन छड़ी आदि का वितरण विषेश शिविरों के माध्यम से करते हुए पात्र दिव्यांगजनो को लाभान्वित किया जा रहा है परन्तु कृत्रिम हाथ/पैर/कैलीपर्स का चिन्हांकन/वितरण शिविर न होने के कारण जनपद में निवासरत दिव्यांगजनों को आवागमन हेतु कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
निदेशालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0 प्र0 लखनऊ के आदेशानुसार वर्तमान वित्तीय वर्ष में सहायक उपकरणो को क्रय के लिए ई-निविदा प्रक्रिया के माध्यम से न्यूनतम प्रति स्पर्घी मूल्य के आधार पर कैलिपर्स/कृत्रिम हाथ-पैर आदि से दिव्यांगजनों को लाभान्वित करने के लिए एच0एच0डब्लू केयर प्रोडक््टस इन्दौर, म0 प्र0 को चयनित किया गया है। जनपद में निवासरत जिन दिव्यांगजनो के हाथ/पैर कटे हो उन्हें कृत्रिम हाथ-पैर /कैलिपर्स आदि से लाभान्वित करने के लिए मै0 एच0एच0डब्लू केयर प्रोडक््टस इन्दौर, म0 प्र0 के द्वारा विकास खण्ड सुइथाकंला में 08 फरवारी 2020 को शाहगंज 09 को, खुटहन 10 को, बदलापुर 11 को, महराजगंज 12 को, मुंगराबादशाहपुर 13 को, मछलीशहर 14 को, सुजानगंज 15 को, सिकरारा 17 को, बक्शा 18 को, करंजाकला 19 को, धर्मापुर 20 को, मुफ्तीगंज 24 को, केराकत 25 को, डोभी 26 को, सिरकोनी 27 को, जलालपुर 28 को, मडि़याहू 29 को, रामनगर 02 मार्च 2020 को, रामपुर 03 को एवं बरसठी में 04 मार्च 2020 की तिथियों में आयोजित किया गया है।
उन्होंने जनपद के ऐसे दिव्यांगजनो से अनुरोध है कि कृत्रिम हाथ/पैर, कैलिपर्स हेतु चिन्हांकन शिविर में दिव्यांगता प्रमाणपत्र, दिव्यांगता दर्शाती हुए फोटो, आय प्रमाणपत्र, वोटर आई0 डी0 अथवा राशन कार्ड अथवा आधारकार्ड के साथ सम्बन्धित विकास खण्ड में शिविर स्थल में उपस्थित होकर अपना परीक्षण करायें ताकि उन्हें कृत्रिम हाथ एवं पैर से लाभान्वित किया जा सके।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *