जौनपुर (सू0वि) । जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में चलाए जा रहे हो वरासत अभियान के संबंध में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। प्रेस कांफ्रेंस में जिला अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि नवंबर माह से वरासत अभियान चलाया
जा रहा है जिसके तहत 31 जनवरी तक 3442 गावों में कुल 15665 मृतक तस्दीक किये गये। जिनके 44914 वारिसों के नाम वरासत दर्ज करते हुए खतौनी उनके घर तक पहुंचाई जा चुकी है। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा सदर तहसील के 15 मृतकों के वारिसो को खतौनी वितरित की गयी।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal