जौनपुर (सू0वि) । जिला अभिहित अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य पदार्थ दोहरा के विरूद्ध चलाये जा रहे विषेश अभियान में संग्रहीत नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त अग्रिम विधिक कार्यवाही निम्नानुसार की जा रही है शम्भूगंज, जौनपुर स्थित रमाशंकर पुत्र स्व0 कामता प्रसाद निवासी ग्राम व पो0 शम्भूगंज, थाना बक्सा, जनपद जौनपुर के खाद्य प्रतिष्ठान से दिनांक 31.12.2019 को दोहरा का नमूना संग्रहीत किया गया, जिसे जांचोपरान्त खाद्य विश्लेषक द्वारा मिथ्याछाप घोषित किया गया है जांच रिपोर्ट के क्रम में रमाशंकर के विरूद्ध वाद दायर करने की प्रक्रिया नियमानुसार प्रचलित है ,रोडवेज, जौनपुर स्थित बांकेलाल गुप्ता पुत्र मथुरा गुप्ता निवासी ग्राम मीरपुर, पो0 सदर, थाना कोतवाली (नगर), जनपद जौनपुर के खाद्य प्रतिष्ठान से दिनांक 31.12.2019 को दोहरा का नमूना संग्रहीत किया गया, जिसे जांचोपरान्त खाद्य विश्लेषक द्वारा मिथ्याछाप घोषित किया गया है जांच रिपोर्ट के क्रम में बांकेलाल के विरूद्ध वाद दायर करने की प्रक्रिया नियमानुसार प्रचलित है । डा0 तेज सिंह अस्पताल के पास किशुनपुर, जौनपुर स्थित सुनील कुमार चौरसिया पुत्र देवनाथ चौरसिया निवासी डा0 तेज सिंह अस्पताल के बगल में, किशुनपुर, पो0 कचहरी, थाना लाइन बाजार, जनपद जौनपुर के खाद्य प्रतिष्ठान से दिनांक 02.01.2020 को दोहरा का नमूना संग्रहीत किया गया, जिसे जांचोपरान्त खाद्य विश्लेषक द्वारा मिथ्याछाप एवं असुरक्षित घोषित किया गया है जांच रिपोर्ट के क्रम में सुनील कुमार चौरसिया के विरूद्ध वाद दायर करने की प्रक्रिया नियमानुसार प्रचलित है । खरका तिराहा, हुसेनाबाद, जौनपुर स्थित श्रीमती शीला शुक्ला पत्नी स्व0 कपिल देव शुक्ला निवासिनी खरका तिराहा हुसेनाबाद, पो0 कचहरी थाना लाइन बाजार, जनपद जौनपुर के खाद्य प्रतिष्ठान से दिनांक 14.01.2020 को दोहरा का नमूना संग्रहीत किया गया, जिसे जांचोपरान्त खाद्य विश्लेषक द्वारा असुरक्षित घोषित किया गया है जांच रिपोर्ट के क्रम में श्रीमती शीला शुक्ला के विरूद्ध वाद दायर करने की प्रक्रिया नियमानुसार प्रचलित है । जेसीज चौराहा, एच0डी0एफ0सी बैंक के सामने जौनपुर स्थित धर्मेन्द्र साहू पुत्र स्व0 भगवान प्रसाद साहू निवासी जेसीज चौराहा, एच0डी0एफ0सी बैंक के सामने पो0 कचहरी थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर के खाद्य प्रतिष्ठान से दिनांक 02.01.2020 को दोहरा का नमूना संग्रहीत किया गया था । धर्मेन्द्र साहू द्वारा बिना खाद्य पंजीकरण के खाद्य कारोबार का संचालन किया जा रहा था, जिसके क्रम में धर्मेन्द्र साहू के विरूद्ध बिना पंजीकरण वाद दायर करने की प्रक्रिया नियमानुसार प्रचलित है ।
Home / Flash / खाद्य पदार्थ दोहरा के विरूद्ध चलाये जा रहे विषेश अभियान में संग्रहीत नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal