Home / Flash / ओम प्रकाश श्रीवास्तव को माल्यार्पण कर, उपहार एवं स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित करते हुए उन्हे भावभीनी विदाई दी गयी

ओम प्रकाश श्रीवास्तव को माल्यार्पण कर, उपहार एवं स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित करते हुए उन्हे भावभीनी विदाई दी गयी

जौनपुर । उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय जौनपुर में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत ओम प्रकाश श्रीवास्तव आज सायं अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के उपरान्त उनका विदाई समारोह का आयोजन विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), जौनपुर ने बताया कि श्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव लगभग 38 वर्ष की सेवा सकुशल पूर्ण करने के उपरान्त सेवानिवृत्त हुए है। उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश श्रीवास्तव कार्यालय के कर्मठ एवं ईमानदार कर्मचारी रहे है। विभाग के सभी अधिकारियोंध्कर्मचारियों

द्वारा ओम प्रकाश श्रीवास्तव को माल्यार्पण कर, उपहार एवं स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित करते हुए उन्हे भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने ओम प्रकाश श्रीवास्तव के कार्यो की भूरि-भूरि प्रशंसा किया तथा उन्हें मिलनसार, मृदुभाषी, ईमानदार कर्मचारी बताया। इसी क्रम में जिला सूचना कार्यालय में साइक्लो मशीन आपरेटर के पद पर कार्यरत मुन्नीलाल दिनांक-31.12.2019 को सेवा निवृत्त हो चुके है। परिवहन विभाग एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा जौनपुर द्वारा संयुक्त रूप से उनका भी माल्यार्पण कर, उपहारध्स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), जौनपुर एस0पी0 सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), जौनपुर यू0बी0 सिंह, संयुक्त कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्षध्प्रधान सहायक राकेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ सहायक जय सिंह, वरिष्ठ सहायक कुतुबुद्दीन, कनिष्ठ सहायक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, कनिष्ठ सहायक अमित कुमार, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक सी0बी0 सिंह, जिलामंत्री चन्द्रशेखर सिंह, राजबली यादव, सापिप्य द्विवेदी, कोषागार अध्यक्ष दयाराम गुप्ता, राजेश यादव अध्यक्ष होमियोपैथिक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बेचन मिश्रा आदि ने ओम प्रकाश श्रीवास्तव एवं मुन्नीलाल के कार्याे की सराहना किया तथा उनके दीर्घायु होने व स्वस्थ्य रहने की कामना की।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *