Home / Flash / राम कथा को सुनने से हम सब को सही मार्ग पर चलने का अवसर मिलता है – दिनेश तिवारी कथा वाचक

राम कथा को सुनने से हम सब को सही मार्ग पर चलने का अवसर मिलता है – दिनेश तिवारी कथा वाचक

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । राम कथा के माध्यम से हम सब को एक नई दिशा मिलती है । उक्त बाते मुँगराबादशाहपुर क्षेत्र के ग्राम रामपुर भोड़ी, नीभापुर मे महाराष्ट्र के उद्यमी व वरिष्ठ समाजसेवी के आवास पर आयोजित राम कथा के कथा वाचक श्री दिनेश तिवारी “मानस मधुकर ” ने सब की नजर से बातचीत के दौरान कहा । मधुकर न

े कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम चन्द्र जी ने धर्म और सत्य के मार्ग पर चलते हुए अहंकारी राजा रावण को मार गिराया । उसी तरह हम सब को सही मार्ग पर चलकर समाज को जागरूक करना चाहिए । राम कथा मे मुख्य अतिथि के रुप मे आशिर्वाद लेने पहुंचे डा. सौरभ कुमार पाण्डेय प्रबंध संपादक सब की नजर राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र व प्रबंधक सीनियर बेसिक विद्यालय तरहठी व प्रो. राधेश्याम पैलेस मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर ने प्रेस से बातचीत के दौरान कहा कि वास्तव मे राम कथा के सुनने के बाद हमारे शरीर मे एक नई उर्जा मिल जाती है । डा. सौरभ पाण्डेय ने कहा कि कथा सुनने के बाद जब अपने – अपने घर पर जाएं तो अपने मन मे , अपने दिमाग मे मंथन करें कि हमे श्रीराम के दिखाए हुए मार्गों पर चलना चाहिए । वहीं कार्यक्रम के आयोजक महाराष्ट्र के उद्यमी वरिष्ठ समाजसेवी भरत मिश्र ने सब की नजर से बातचीत के दौरान कहा कि प्रभू श्रीराम की कथा सुनने से हम सब का जीवन धन्य हो जाता है । भरत मिश्र ने कहा कि माता पिता के आशीर्वाद से हमे एक नया मकान बनाने का अवसर प्राप्त हुआ है । उसी मकान के गृह प्रवेश के शुभ अवसर पर मैने शतचंडी जाप, अखण्ड श्रीराम चरित मानस पाठ एवं राम कथा का आयोजन किया है । भरत मिश्र महाराष्ट्र मे भी आए दिन एक न एक धार्मिक कार्यक्रम कराते रहते हैं । धर्म के प्रति भरत मिश्र का हमेशा रूझान रहता है । कांग्रेस नेता विजय शुक्ल ने कहा कि हम सभी को राम कथा को सुनकर धर्म के मार्ग पर हमेशा चलना चाहिए । राम कथा के इस अवसर पर प्रमोद मिश्र, शंतोष मिश्र, कांग्रेस नेता विजय शुक्ल, सोनू पाण्डेय ,पंकज मिश्र, अनुराग मिश्र, मुन्ना तिवारी, राजकुमार पाण्डेय, अरूण कुमार पाण्डेय, अमित तिवारी, रवी दूबे, सौरभ त्रिपाठी सहित सैकड़ो राम भक्त उपस्थित थे ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *