सब की नजर के लिए क्राइम रिपोर्टर बृजेश पाण्डेय की रिपोर्ट
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) । मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोविंददास पुर में एक जनप्रतिनिधि के इशारे पर तथाकथित दबंगों द्वारा न्यायालय के स्थगन आदेश का चीरहरण होता रहा वहीं मुंगराबादशाहपुर पुलिस इसका विरोध करने की बजाय धृतराष्ट्र की भूमिका अदा करती रही । आलम यह रहा कि मुंगराबादशाहपुर पुलिस अपने ही उच्च अधिकारियों उप जिलाधिकारी से लेकर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार एवं जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के आदेश तक को हवा मे उछाल विवादित आराजी पर अवैध निर्माण कार्य पूरा करा दिया । जब की फरियादी अपनी फरियाद एवं न्यायालय के स्थगन आदेश के साथ साथ उच्च अधिकारियों के आदेश को चुनौती देते हुए देख तडफडाता रहा। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बेलवार मार्ग पर स्थित गोविंदासपुर गांव में जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय की भूमिधरी खाते की आराजी संख्या 23 क/0.105 है । जिसे लेकर दीवानी न्यायालय में एक वाद लंबित है । जिस पर दीवानी एवं उच्च न्यायालय द्वारा उक्त भूखंड पर स्थगन आदेश निर्गत किया गया है । जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय गड़िया के प्रबंधक फूलचंद्र पटेल ने बताया एक जनप्रतिनिधि के दबाव में मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने बिपक्षी रामफेर पुत्र दूधनाथ द्वारा अवैध निर्माण कार्य शुरू किया गया तो उसने न्यायालय द्वारा पारित स्थगन आदेश की प्रति थाना प्रभारी निरीक्षक को देते हुए अवैध निर्माण कार्य रोकवाने की मांग की । फूलचंद का आरोप है कि मुंगराबादशाहपुर पुलिस द्वारा न्यायालय के स्थगन आदेश की प्रति दिए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई ।तब उसने उपजिलाधिकारी मछली शहर से लेकर पुुलि अधीक्षक एवं जिलाधिकारी तक को प्रार्थना पत्र देकर न्यायालय के स्थगन आदेश का पालन कराने की मांग की ।जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उच्च अधिकारियों ने मुंगराबादशाहपुर थाना प्रभारी को न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराने का निर्देश देते हुए अवैध निर्माण कार्य रोकने का आदेश दिया । फूल चंद ने बताया कि मुंगरा पुलिस ने जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह सहित अन्य उच्च अधिकारियों के आदेश को रद्दी की टोकरी में फेंक कर निर्माण कार्य रोकने से इंकार कर दिया । जिससे हक्का बक्का होकर फूल चंद उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया । उच्च न्यायालय ने भी विवादित आराजी पर अवैध निर्माण कार्य को रोकने का आदेश पारित कर दिया । लेकिन

मुंगराबादशाहपुर पुलिस उच्च न्यायालय के आदेश को भी चुनौती देते हुए विवादित आराजी पर अवैध निर्माण कार्य पूरा कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है । इस बीच पीड़ित फूल चंद पटेल अपनी फरियाद एवं उच्च न्यायालय एवं अधिकारियों के आदेश को लेकर तडफडाता रहा जब की मुंगराबादशाहपुर पुलिस के संरक्षण में बिरोधी विवादित आराजी पर अवैध चलेरूप से निर्माण कार्य करते रहे। बताते चलें कि इससे पहले मुंगराबादशाहपुर नगर के नई बाजार मुहल्ले मे भी न्यायालय के स्थगन आदेश को चुनौती देते हुए मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने एक विवादित आराजी पर अवैध रूप से निर्माण करा दिया था । भूमिधरी आराजी पर इस तरह हो रहे अवैध कब्जे से मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में लोगों मे दहशत का माहौल बन गया है ।लोगों का मानना है कि मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस किसी की जमीन को भी दबंगों से कब्जा करा सकती है । जबकि थाना प्रभारी निरीक्षक राम बहादुर चौधरी ने अवैध निर्माण को भी सही करार दिया। सच्चाई क्या है यह तो जाँच के बाद ही पता चल पाएगा ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal