Home / Flash / राष्ट्रीय राजमार्ग को ढाबा संचालकों ने बनाया पार्किंग, मार्ग पर खड़ी होने वाली ट्रकों ने अब तक निगल चुकी है दर्जनों लोगों की जान ; प्रशासन बेपरवाह

राष्ट्रीय राजमार्ग को ढाबा संचालकों ने बनाया पार्किंग, मार्ग पर खड़ी होने वाली ट्रकों ने अब तक निगल चुकी है दर्जनों लोगों की जान ; प्रशासन बेपरवाह

बृजेश पाण्डेय की रिपोर्ट
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) । रायबरेली – जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के इटहरा से औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया के बीच खुले दर्जनों अनधिकृत ढाबा संचालकों द्वारा मार्ग पर ही पार्किंग बनाए जाने से मार्ग के दोनों तरफ ट्रक खड़ी कराई जाती हैं । रात और घने कोहरे के कारण सड़क पर खड़ी ट्रकों से अब तक हुई दर्जनों दुर्घटनाओं में लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बावजूद इसके पुलिस प्रशासन बेपरवाह बना हुआ है । आलम यह है कि दुर्घटना होने पर इलाकाई पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच अपनी कार्रवाई तो करता है । लेकिन दुर्घटना के कारणों की समीक्षा न कर दुर्घटनाग्रस्त लोगों को मौके से हटाकर अपने कर्त्तव्यों की इति श्री कर लेता है । इन ढाबों के तिराहे चौराहे के आसपास होने के कारण मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के इटहरा तिराहा बेलवार मार्ग आदि स्थानों पर खुले ढाबों के इर्द गिर्द हमेशा दर्जनों ट्रक बेतरतीब ढंग से खड़े रहते हैं । डायल 112 नंबर पुलिस वाहन मार्ग पर फर्राटा दौड़ते रहते तो है लेकिन ढाबों पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों से जैसे उसका कोई लेना देना नहीं है । अलबत्ता वह सड़क पर खड़ी होकर केवल अवैध वसूली में मशगूल रहती है । क्षेत्रीय प्रबुद्ध‌‌ जनों ने जिलाधिकारी एवं पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कर रायबरेली जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बिना किसी आदेश के संचालित हो रहे ढाबों के संचालकों द्वारा राष्ट्रीय राज मार्ग का प्रयोग पार्किंग के रूप में किए जाने की ओर आकृष्ट करते हुए समुचित कार्यवाही किए जाने की मांग की है ।
जिससे दुर्घटनाओं को रोकने के साथ ही लोगों की जान बचाई जा सके । इस संबंध मे पूछने पर एन एच आई के प्रभारी ने बताया कि विभाग द्वारा किसी भी ढाबे को एन ओ सी प्रमाणपत्र जारी नहीं किया गया है । उन्होंने बताया कि ट्रक हाईवे पर न खडे रहे इसके लिए मुगराबादशाहपुर पुलिस को कई बार पत्र लिखा गया हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई हैं ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *