
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ओमान के सुल्तान के रूप में कार्यभार संभालने पर महामहिम सैय्यद हैथम बिन तारिक अल सैद को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं ओमान के सुल्तान के रूप में कार्यभार संभालने पर महामहिम सैय्यद हेथम बिन तारिक अल सईद को हार्दिक बधाई देता हूं। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में ओमान प्रगति और समृद्धि के मार्ग पर लगातार आगे बढ़ता रहेगा तथा वैश्विक शांति में योगदान देगा।
भारत के ओमान के साथ सदियों पुराने संबंध हैं। हम अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए महामहिम सैय्यद हेथम के साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं”
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal