मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । मुंगराबादशाहपुर सुजानगंज मार्ग पर धरमपुर बनवीरपुर गांव के पास आज सोमवार की सुबह 7 बजे कोहरे के धुंध के चलते खड़ी ट्रक से बाइक भिड़ गया जिससे बाइक सवार अभिषेक पटेल (16) निवासी सराय रहिचंदा गंभीर रुप से घायल हो गया।स्थानीय लोगो की मदद से उसे अस्पताल मे भर्ती कराया गया लेकिन हालत गम्भीर होने की वजह से जौनपुर रेफर कर दिया गया।
सुबह अभिषेक पटेल घर से बाइक लेकर सैदानी थाना सुजानगंज एक रिश्तेदार के यहां जाने के लिए निकला था।धरम पुर के पास पहुंचा ही कि पहले से खड़ी ट्रक मे पीछे से भिड़ गया जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।स्थानी लोगो की मदद से घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां हालत गंभीर दिखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal