सुजानगंज, जौनपुर । जरूरत मंदो मे कंबल वितरण करना सराहनीय कदम है । प्रदेश सरकार ठंड से बचने के लिए अनेको इंतजाम किया है । सरकार की मंशा है कि किसी भी गरीब की मौत ठंड के कारण ना होने पाए । इसी लिए जगह – जगह कंबल वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है उक्त बाते सुजानगंज ब्लॉक खण्ड परिसर मे गरीब जरूरतमंद मे कंबल वितरण के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय भारत सरकार की निदेशक व पूर्व विधायक ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी सीमा द्विवेदी

ने कही । उन्होंने कहा कि कुछ हमारी आपकी भी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि अपने आसपास देखें कि कोई गरीब ठंड के कारण ना परेशान होने पाए उसकी तथा संभव मदद करनी चाहिए । उचित समय पर ब्लॉक के माध्यम से कंबल जरूरत मंदो मे दिया जा रहा है । इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी शिक्षाविद नीरज द्विवेदी, खण्ड विकास अधिकारी पीयूष सिंह, सहायक विकास अधिकारी कृष्ण कुमार पाण्डेय, ADO पंचायत समाज कल्याण अधिकारी गुलजार सिंह, बड़े बाबू एवं खण्ड विकास के सभी प्रधान उपस्थित रहे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal