Home / Flash / स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के संबंध में जिलाधिकारी ने किया बैठक

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के संबंध में जिलाधिकारी ने किया बैठक

जौनपुर (सू0वि) । जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि समस्त नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों में सड़क के किनारे तथा प्रमुख बाजारों में रात्रि के समय कूडा उठाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन पर वाल राइटिंग कराते हुए तथा पम्पलेट छपवा कर लोगों में बटवा

कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करें। बाजारों में दुकान खोलने से पहले सफाई करा ले। जिलाधिकारी ने कहा कि उनके द्वारा स्वयं रात में सफाई का निरीक्षण भी किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी दुकानों पर कूड़ा दान होना चाहिए। ओडीएफ की टीम हर वार्ड में बना लें, जो सुबह-सुबह खुले में शौच करने वालों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिशासी अधिकारी स्वयं इसकी मॉनिटरिंग भी करें। जिसकी मॉनिटरिंग अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व करेंगे। स्वच्छता के संबंध में सभी एसडीएम प्रतिदिन सम्बन्धित तहसीलो में बैठक कर समीक्षा करेंगे। जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारी को कहा कि नाली मरम्मत तथा पानी निकासी की व्यवस्था का कार्य आंदोलन चलाकर 15 दिन में कराना सुनिश्चित करें। धार्मिक स्थलों पर नियमित साफ-सफाई कर चूने का छिड़काव तथा कार्यालयों की साफ सफाई कराने का निर्देश भी दिया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी द्वय रामप्रकाश, डां सुनील वर्मा, काआर्डिनेटर स्वच्छता सर्वेक्षण वैभव कुमार पाण्डेय सहित सभी अधि. अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *