Home / Flash / जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने गोरखपुर के सांसद व भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार रवि किशन के उनके पैतृक निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया

जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने गोरखपुर के सांसद व भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार रवि किशन के उनके पैतृक निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया

जौनपुर (सू0वि) । गोरखपुर के सांसद व भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार रवि किशन के पिताजी के देहांत के बाद जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार द्वारा उनके पैतृक निवास केराकत थाना क्षेत्र की बिसुई बराई गांव पहुंचकर संसाद से मुलाकत की तथा पिता जी के देहांत पर शोक संवेदना व्यक्त की। 13 तारीख को रवि किशन के पिताजी की तेरही में

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा तैयारी का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी केराकत तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय को निर्देश देते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों में कोई कमी न रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *