नगर पालिका मुंगराबादशाहपुर की अधिशासी अधिकारी मीनाक्षी चतुर्वेदी से हमारे विशेष प्रतिनिधि बृजेश पाण्डेय से हुई बातचीत का सारांश –
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) । पालिथीन थैलियो मे रखी गयी खाद्य सामग्री एवं थर्माकोल के दोना पत्तल एवं गिलास में होने वाली रासायनिक प्रकृया खाद्य सामग्री को संक्रमित कर देती है जो स्वास्थ के लिए हानिकारक होती है । जिसके कारण शासन द्वारा इसके क्रय विक्रय एवं प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही इसे गैर कानूनी घोषित कर दिया गया है । उक्त बातें बुधवार को नगर पालिका कार्यालय में ” हमारे विशेष संवाददाता बृजेश पाण्डेय ” से हुई बातचीत के दौरान अधिशासी अधिकारी मीनाक्षी चतुर्वेदी ने कही । उन्होंने लोगों से प्रतिबंधित पालिथीन थैलियो थर्माकोल के दोना पत्तल एवं गिलास का प्रयोग नहीं

करने की अपील करते हुए कहा कि इसके खिलाफ नगर पालिका परिषद द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है । चेकिंग के दौरान प्रतिबंधित पालिथीन थैली थर्माकोल के दोना पत्तल एवं गिलास के साथ ही चाइनीज मांझे के बरामद होने पर नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी । उन्होने बताया कि पूर्व में लोगो द्वारा सामानो के लिए झोला , बिशेष अवसरो पर खाने के लिए पेड़ पौधों के पत्तियों से बनाए गए दोना पत्तल व पानी पीने के लिए कुम्हार के यहां बनने वाले कुल्हण का प्रयोग किया जाता रहा है । लेकिन आधुनिकता के चकाचौंध ने उसे परे धकेल कर प्लास्टिक की थाली , प्लेट, गिलास की ओर उन्मुख कर दिया । उन्होंने बताया कि पॉलिथीन थैलियों में रखा गया दूध , पानी की बोतलें ,लंच बॉक्स या डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों का सेवन करने से मनुष्य के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पहुंचता है । कारण कि गर्म होने पर पालिथीन थैलियों थर्माकोल के दोना पत्तलो में होने वाली रासायनिक क्रियाएं इनमें विषैले प्रभाव उत्पन्न करती हैं । जिसका सीधा असर मानव के स्वास्थ पर पड़ता है । जो कैंसर जैसी भयानक बीमारियां पैदा कर सकती हैं । उन्होंने बताया कि पॉलिथीन थैलियों , थर्माकोल के दोना पत्तल एवं गिलास में खाना और पेय पदार्थ कुछ समय तक रखे रहने से रासायनिक क्रियाएं होती हैं जिनसे वे खाद्य पदार्थ विषैले हो जाते हैं। यदि लोग प्लास्टिक की बजाय प्राकृतिक चीजों से बनी चीजों का उपयोग करना शुरू करें तो इस समस्या से निजात मिल सकती है । उन्होने कहा कि इसके लिए शासन प्रशासन के साथ ही लोगो को जागरूक होकर थर्माकोल के दोना पत्तल एवं गिलास तथा पालिथीन थैलियों का बहिस्कार करने से ही इस खतरे से बचा जा सकता है । जब तक लोग प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक नही होगे , तब तक इस समस्या से निजात नहीं मिल पायेगी । उन्होंने कहा कि प्रशासन प्रतिबंधित पालिथीन थैली थर्माकोल के दोना पत्तल एवं गिलास तथा चाइनीज मांझे के बिरूद्ध निरन्तर अभियान चलाने के लिए कटिबद्ध हैं । जिसके बरामद होने पर नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal