मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । सरायकाशी ग्रामसभा के प्राथमिक विद्यालय मे गत 4 जनवरी को विकास शिविर मुँगराबादशाहपुर ब्लॉक के माध्यम से लगाया गया । शिविर मे विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन , वृद्वा पेंशन और प्रधानमंत्री आवास


योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस मौके पर किसान सम्मान निधि और साफ सफाई पर विचार किया गया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सरायकाशी श्रीमती सरस्वती देवी ने किया । शिविर मे नोडल अधिकारी अधिशासी अभियंता जौनपुर , ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सुरेंद्र नाथ, प्रधानपति राजेन्द्र प्रसाद, सफाई कर्मचारी व ग्रामसभा के नागरिक उपस्थित थे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal