बृजेश पाण्डेय की रिपोर्ट
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) । सुजानगंज बिकास खण्ड के प्रेम का पूरा गांव स्थित बैकुण्ठ धाम अंतर्जनपदीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मुगराबादशाहपुर की टीम ने सुजानगंज की टीम को आठ विकेट से पराजित कर ट्राफी अपने नाम करने में कामयाब रही।सुजानगंज टास जीतकर निर्धारित 15 ओवर 106 रन बनाए । जिसमें राजेश ने


सर्वाधिक 25,रन तथा आलोक ने 20 रन बनाए ।जिसके जबाब में उतरी मुगराबादशाहपुर ने 14 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया । मुंगराबादशाहपुर की टीम में दिनेश्वर ने सर्वाधिक रन 51 बनाये। प्रथम विजेता टीम को 21हजार रूपये का चेक व ट्राफी ,एवं उप विजेता टीम को 15 हजार रुपये का चेक व ट्राफी प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने अपने संबोधन में कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए । यदि कोई खिलाड़ी खेलने मे अच्छा है तो वह हर खेल मे अच्छा होगा। खेल के साथ साथ खेल की नेतृत्व की क्षमता बढती है । खेल से आपसी भाईचारा बढता है। एक खिलाड़ी खेल के माध्यम से सभी अच्छाइयों को प्राप्त कर सकता है । विशिष्ट अतिथि शिवाकान्त ओझा पूर्व कैबिनेट मंत्री ने खिलाड़ी प्रेमियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि कमजोर शरीर मे मजबूत दिमाग नही होता है अच्छा खिलाड़ी बनने के लिए ज्ञान की जरूरत पड़ती है । गाँव का ही युवक गाँव से निकल कर जब प्रदेश देश में जाकर खेलता है।तो पूरे जनपद का नाम रोशन करता है। हमें खेल से सीख लेनी चाहिए ।कार्यक्रम के आयोजक अजय शंकर दुबे (अज्जू) ने बताया कि यह अन्तर जनपदीय क्रिकेट टूनामेन्ट विगत 37वर्षो से चला आ रहा है । इस खेल से शारीरिक और मानसिक दोनो का विकास होता है । मुख्य वक्ताओं में जिला पंचायत सदस्य नन्हकू यादव,पारस नाथ पासी,प्रवीण सरोज,लालजी तिवारी, विजय तिवारी, वीरेंद्र फौजी,आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया । इस अवसर पर सुरेश दुबे,ब्रम्हदेव दुबे,ओमप्रकाश पाण्डेय, संजीव सिंह,आलोक गुप्ता,विश्वामित्र गुप्ता, आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का सफल संचालन संतोष कुमार द्विवेदी ने किया।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal