Home / Flash / टीकाकरण व विटामिन ए0 की दी गयी खुराक

टीकाकरण व विटामिन ए0 की दी गयी खुराक

तेजीबाजार से संदीप की रिपोर्ट
तेजीबाज़ार (जौनपुर) ।स्थानीय दिलशादपुर पंचायत भवन में ए0एन0एम0 तारा देवी द्वारा शनिवार की सुबह नौ माह से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक तथा जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चों को सम्पूर्ण टीका दिया गया, आंगनबाड़ी कार्यकत्री

श्रीमती अवधेश सिंह, राधिका देवी, संगीता मौर्या ने आये हुए बच्चों का वजन किया,आशा कार्यकत्री मीरा गौतम ने बारी-बारी से सभी बच्चों का नाम रजिस्टर किया, समाचार लिखे जाने तक लगभग पच्चीस बच्चों का टीकाकरण तथा लगभग 55 बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी गयी थी। ए0एन0एम0 तारा देवी ने बताया कि समय-समय पर सूचना देकर जीरो से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक और जरूरी टीकाकरण किया जाता हैं।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *