Home / Flash / जिलाधिकारी ने तस्करों को पकड़ने वाले ग्रामीणों को माला पहनाकर सम्मान किया तथा उनकी बहादुरी के लिए शाबासी दी

जिलाधिकारी ने तस्करों को पकड़ने वाले ग्रामीणों को माला पहनाकर सम्मान किया तथा उनकी बहादुरी के लिए शाबासी दी

जौनपुर (सू0वि) । विकास खण्ड बदलापुर के सुल्तानपुर गांव में गुरूवार रात्रि उमाशंकर यादव की भैस चुराने आये पशु तस्करों निवासी मुरादपुर कोटिला थाना बदलापुर के शब्बीर अली, नसीर अली तथा सोनावों थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर के किशन कुमार को ग्राम सुल्तान पुर तथा सरोखनपुर के ग्रामवासियों ने तस्कारों की

घेराबन्दी करते हुए बडी़ बहादुरी से पकड़ कर पुलिस को सौप दिया। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के संज्ञान में आने के बाद उन्हाने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के साथ राम जानकी मन्दिर सरोखन पुर जाकर तस्करों को पकड़ने वाले ग्रामीणों रामलाल यादव, दयाराम विन्द,भारत मौर्या ,उमाशंकर यादव, प्रदीप निषाद, संदीप विन्द, प्रेमचन्द, विकास विन्द आदि का माला पहनाकर सम्मान किया तथा उनकी बहादुरी के लिए शाबासी दी।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *