जौनपुर (सू0वि) । शहर में चल रहे लाइसेंसी प्रदूषण जांच केंद्रों में से मे0 राज पर्यावरण एवं शैक्षिक सामाजिक समिति, मे0 श्यामा तुलसी एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी तथा मे0 पूर्वांचल पर्यावरण समिति धर्मापुर के विरुद्ध जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह को शिकायत प्राप्त हुई थी कि उक्त प्रदूषण जांच केंद्र अपने लाइसेंस में तय स्थानों के बजाय अन्य स्थानों पर संचालित किया जा रहा है साथ ही इनके यहां निर्धारित शुल्क से ज्यादा धनराशि वसूली की जा रही है। प्राप्त शिकायत पर जिलाधिकारी ने उक्त तीनों प्रदूषण जांच केंद्रों के प्रोपराइटर लाल चंद्र यादव, राजबहादुर यादव तथा धनंजय पाल एवं एआरटीओ उदयवीर सिंह को बुलाकर सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सभी लोग अपने अपने निर्धारित स्थानों पर प्रदूषण जांच केंद्र चलाएं तथा निर्धारित शुल्क ही वसूल करें।
आरटीओ ने बताया कि दोपहिया पेट्रोल वाहन हेतु रुपए 30, चार पहिया पेट्रोल वाहन हेतु रु0 40 तथा डीजल वाहन हेतु रुपये 50 की दर निर्धारित है। इससे अधिक शुल्क वसूलने पर प्रदूषण जांच केंद्र के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए सभी प्रदूषण जांच केंद्र अपने प्रदूषण जॉच केन्द्रो पर निर्धारित शुल्क तथा लाइसेंस की प्रतिलिपि चस्पा करें।
Home / Flash / प्रदूषण जॉच केन्द्रो पर निर्धारित शुल्क तथा लाइसेंस की प्रतिलिपि चस्पा करें – जिलाधिकारी
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal