मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) । जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में आज सोमवार को नगर पालिका परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोबिंद साहू एवं अधिशासी अधिकारी मीनाक्षी चतुर्वेदी ने नगर क्षेत्र के पांच वार्डो के 55 गरीबो को ठंढ से निजात दिलाने के लिए कंबल बितरित किया। नया कंबल मिलने पर गरीबों



के चेहरे खिल गये। इस बाबत पूछे जाने पर नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोबिंद साहू ने बताया कि 25 वार्डो वाली मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका के सभी वार्डों के सभासदों द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूची के अनुसार सभी वार्डो के 11-11 गरीबो को कंबल बितरित किया जाएगा। इस अवसर पर सभासद आजम राईन, गयासुद्दीन ,दुर्गावती देवी सहित बिशम्भर दूबे, संतोष कुमार गुप्त ,अवर अभियंता शिवा नन्द वास्को ,राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ला ,लिपिक बृज किशोर यादव सहित नगर पालिका के अन्य कर्मी मौजूद रहे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal