Home / Flash / योगी सरकार मे जीवन दान पाये गौ वंश अन्नदाताओ की परेशानी का सबब बने

योगी सरकार मे जीवन दान पाये गौ वंश अन्नदाताओ की परेशानी का सबब बने

सब की नजर के लिए क्राइम रिपोर्टर बृजेश पाण्डेय की खास रिपोर्ट
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। प्रदेश मे सत्तारूढ़ योगी आदित्यनाथ के शासन मे जीवन दान पाने वाले गौ वंश अन्नदाता किसानो की परेशानी का सबब बन गये है । आलम यह है कि झुण्ड के झुण्ड मे चलने वाले ये गौ वंश किसानो की फसलो को रौदने व चट कर अन्नदाताओ की फसलो के साथ ही उनका भविष्य भी चौपट कर रहे है । जिसके कारण किसानों को इस हाड़ कंपा देने वाली शीतलहर में भी रात्रि जागरण करना पड़ रहा है । किसानो के थोड़ी सी लापरवाही बरतने पर

उनकी फसलो पर झुण्ड के झुण्ड मे चलने वाले आवारा पशु चट कर देते है । इस बाबत धौरहरा ग्राम निवासी बिजय कुमार पाण्डेय , रमा शंकर पाण्डेय ,रमा कान्त तिवारी , पूर्व ग्राम प्रधान संतोष कुमार सिंह ,राजेन्द्र सिंह , सुरेन्द्र पटेल ,राम सूरत पटेल आदि ने कहा कि योगी सरकार ने फरमान जारी कर गौ वंश को जीवन दान तो दिया लेकिन अभी तक इन आवारा पशुओं के रहने खाने की कोई मुकम्मल ब्यवस्था फाइलों में भले ही की गई हो लेकिन धरातल पर नही की जा सकी । जिससे ये आवारा पशु किसानो की खड़ी फसलो के लिए अभिशाप बन गये है । होलपुर निवासी किसान भोला शंकर तिवारी का कहना है कि अभी तक घड़रोजो (नीलगायो) व जंगली सूअरो के फसलो पर किये जा रहे आक्रमण से किसान जूझ ही रहा था कि अब आवारा पशु के आतंक से भी उन्हे जूझना पड़ रहा है । बहोरिकपुर गांव निवासी किसान सुरेन्द्र तिवारी का मानना है कि योगी सरकार द्वारा गो वंश बध पर प्रतिबन्ध लगाये जाने तथा इसे कड़ाई के साथ लागू किये जाने के कारण गो वंश को जीवन दान तो मिल गया लेकिन इनके रख रखाव की ब्यवस्था नही किये जाने से ये आवारा गौ वंश किसानो के लिए अभिशाप बन गये है । सरकार को चाहिये था कि गांवो मे चारागाह के लिए सुरक्षित आराजी पर गौ शाला का निर्माण करा दिया जाये तथा इनकी देखभाल की जिम्मेदारी गांवो मे नियुक्त सफाई कर्मियो को सौंप दी गयी होती । इन पशुवो के पीने के पानी हेतु चारागाह के मध्य एक जलाशय बनवा दिया गया होता । इससे गौ वंश भी बच जाते व किसानो की फसलो की सुरक्षा भी हो जाती । किसान व मुंगरा मंडी मे आलू ब्यवशायी बिजेन्द्र पाण्डेय उर्फ बच्चन ने बताया कि पशुपालको द्वारा गायो से उत्पन्न होने वाले बछड़ो को पशु पालक दूध निकाले जाने तक तो रखते है जैसे ही गाय दूध देना बंद कर देती है वैसे ही वे बछड़ो को मुंगरा बादशाहपुर मंडी मे लाकर छोड़ देते है । जिससे मुंगरा मंडी मे पहुचे आवारा पशु मंडी समिति को चारागाह बना लिए है । मंडी मे घूमने वाले ये आवारा पशु आस पास के गावों मे घूम फिर किसानो की फसलो को चौपट कर रहे है । किसानो की फसलो के लिए अभिशाप साबित हो रहे ये आवारा पशु मौका पाते ही लोगो पर भी आक्रमण कर घायल कर देते है । जिनसे अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए किसानों को इस भीषण ठंड में भी रात्रि जागरण करना पड़ रहा है ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *