दिल्ली । जहां राजधानी दिल्ली में संविधान निर्माता बाबा साहब का 64 वां परिनिर्वाण दिवस धूमधाम से मनाया गया, वहीं करावल नगर विधानसभा के खजूरी खास इलाके में समाजसेवी संस्था आशा की किरण जनहित फाउंडेशन के तत्वाधान में संस्थापक मीना देवी की अध्यक्षता में बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दोपहर 12:00 बजे से आयोजित सभा में बतौर मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा करावल नगर विधानसभा के प्रत्याशी दुर्गेश पाठक के

अलावा निगम पार्षद मनोज त्यागी, हाजी बल्लू, मंत्री प्रतिनिधि रोशन लाल सागर, अधिवक्ता नीलम, रघुवीर सिंह, रंजन कुमार, शीला, विकास, तथा संस्था पदाधिकारियों में मीना देवी गौतम, वीर सिंह गौतम, कमलनयन, पुनीत गौतम, संदीप कुमार, सहित कार्यकर्ताओं क्षेत्र के निवासियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर मन के उदगार व्यक्त करते हुए दुर्गेश पाठक ने कहा- समूचे भारतवर्ष को दिये गये बाबा साहब के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता परंतु विडंबना है कि बाबा साहब द्वारा निर्मित उसी संविधान को आज बदलने की कोशिशें हो रही है ऐसे में हमें एकजुट रहने की आवश्यकता है। मंत्री प्रतिनिधि रोशन लाल सागर ने कहा-आज की जरूरत है कि हमें बाबा साहब की बनाई पद चिन्हों पर चलना चाहिए क्योंकि बाबा साहब ने ही समूचे देश में छुआछूत भेदभाव हटाया था, परंतु आज कुछ लोग देश को मनुस्मृति के आधार पर चलाना चाहते हैं यह सही नहीं है अधिवक्ता नीलम ने कहा हम बाबा साहब द्वारा दिए गए अधिकारों की बात तो हमेशा करते हैं परंतु कर्तव्य की बात नहीं करते जबकि हमें देश के प्रति अपने कर्तव्य को भी याद रखना चाहिए।
परिनिर्वाण दिवस के मौके पर दी गई बाबा साहब को श्रद्धांजलि
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal