वाराणसी मण्डल क्राइम संवाददाता बृजेश पाण्डेय की रिपोर्ट
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर )। थाना क्षेत्र के चका जयपालपुर गांव में आज बुधवार को दबंग द्वारा बच्चों को लेकर हुए बिवाद में किशोरी को मारपीट कर घायल कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है । जिसे घायलावस्था में आसपास के लोगों ने उपचार हेतु मुंगराबादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया । मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अमृत लाल पटेल की 16 वर्षीया पुत्री सुधा पटेल तालाब के पास खेल रहे अपने छोटे भाई विशाल को बुलाने के लिए गई थी । जहां खेल को लेकर बच्चों में कहा सुनी हो गई तथा वे आपस में लड़ने लगे । इसी बीच पहुंचे पड़ोसी रमेश चंद्र अपने बच्चे से बिवाद होने के कारण विशाल को गालियां देते हुए मारने दौड़ा । आरोप है कि सुधा के बिरोध करने पर रमेश चंद्र ने सुधा को मारपीट कर घायल कर दिया । सूचना मिलने पर जब तक परिजन मौके पर पहुंचते जब तक आसपास के लोगों ने सुधा को घायलावस्था उपचार हेतु मुंगराबादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया । घटना की सूचना पीड़ित ने मुंगराबादशाहपुर पुलिस को दे दी है ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal