Home / Flash / पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रुप मे मनाई गई

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रुप मे मनाई गई

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रुप मे शंतोष कुमार गुप्ता मण्डल अध्यक्ष मुँगराबादशाहपुर के नेत्रृत्व मे मनाई गई । कार्यक्रम के मुख्य

अतिथि भाजपा नेता दिनेश सिंह थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका परिषद मुँगराबादशाहपुर चेयरमैन शिव गोविंद साहू ने किया । कार्यक्रम मे उपस्थित वक्ताओं ने बारी – बारी से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बारे मे विस्तार से लोगों को बताया । मुख्य अतिथि दिनेश सिंह ने लोगों को संवोधित करते हुए कहा कि सुशासन दिवस की कल्पना राम राज्य की कल्पना । लोगों को संबोधित करते हुए नगरपालिका परिषद मुँगराबादशाहपुर के चेयरमैन शिव गोविंद साहू ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवनकाल मे बहुत कठिनाइयां आई लेकिन वो टूटे नही । इस मौके पर पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष लवकुश मोदनवाल, राजीव केशरी,राम सुमेर, भाजपा नेता महेंद्र विजय शुक्ल, विशम्भर दूवे विहिप जिला मंत्री,नगर अध्यक्ष विहिप जगदम्बा जायसवाल, भाजपा नेता गिरीश चंद्र शर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित थे ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *