Home / Flash / शांति एवं कानून वयवस्था बनाये रखने हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा संयुक्त रूप से शहर क्षेत्र में किया गया रूट मार्च

शांति एवं कानून वयवस्था बनाये रखने हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा संयुक्त रूप से शहर क्षेत्र में किया गया रूट मार्च

मीरजापुर । जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर डा0 धर्मवीर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 के संबंध मे शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत, अपराधियों में खौफ पैदा करनें तथा अमन पसन्द लोगो में विश्वास बनाये रखनें हेतु क्यूआरटी, पीएसी व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ शहर क्षेत्र में रूट मार्च किया गया । रूट मार्च का आरम्भ थाना कोतवाली कटरा

क्षेत्र के मुकेरी बाजार से कर शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में हुआ, जो गुरहट्टी, पानदरीबा, बुढेनाथ, टेढीनीम, नारघाट चौराहा बल्ली का अड्डा, इमामबाड़ा से वापस लालडिग्गी, गणेशगंज तिराहा पर समाप्त किया गया । जिसमें जनता के व्यक्तियों से शांतिपूर्ण वातावरण व आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई ।
उक्त रूट मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर सुधीर कुमार, थाना प्रभारी कोतवाली कटरा,थाना प्रभारी कोतवाली शहर,थाना प्रभारी महिला थाना, पीआरओ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के साथ भारी संख्या पुलिसबल मौजूद रहा।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *