Home / Flash / हरियाली रिसार्ट में किशोरियों के लिए आयोजित हुआ आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम

हरियाली रिसार्ट में किशोरियों के लिए आयोजित हुआ आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम

बहराइच । आगा खान फाउंडेशन और हंस फाउंडेशन के सहयोग से महिला हिंसा विरोधी दिवस पखवाड़ा अन्तर्गत हरियाली रिसार्ट में आयोजित किशोरियों के आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द चैहान ने कहा इस तरह के कार्यक्रम से महिलाओं में आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि एक दिवसीय ट्रेनिंग के पश्चात प्रयास भी आवश्यक है। महिलाओं में किशोरी शिक्षा एवं जागरूकता व अन्य जानकारियां, महिलाओं में आलोचनात्मक एवं विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण

से देखने, सोचने, समझने की क्षमता विकास के साथ सामूहिक जुड़ाव और महिलाओं में आत्म छवि का निर्माण करती है।
हरियाली रिजॉर्ट परिसर में आयोजित महिला हिंसा विरोधी पखवाड़े का समापन समारोह आयोजित किया गया जिसमें नवाबगंज, रिसिया व चित्तौरा ब्लाक की लगभग 250 किशोरियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। किशोरियों के आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत लखनऊ से आई रेड ब्रिगेड संस्था ने किशोरियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग प्रदान की गयी।
उल्लेखनीय है महिला हिंसा विरोधी पखवाड़ा 25 नवम्बर 10 दिसम्बर 2019 तक सम्पूर्ण जिले में मनाया गया। जिसके अन्तर्गत गांव में महिला किशोरी शिक्षा जागरूकता रैलियों और महिला हिंसा रोकथाम पर गोष्ठियों का आयोजन किया गया इसके अलावा टीमें गठित करके घर-घर जाकर महिलाओं को महिला हिंसा रोकथाम पर जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रवीन्द्र सिंह ने किशोरियों और महिलाओं को कानूनी मदद के लिए संचालित सेवाओं यथा 112 नम्बर, 181 नम्बर व डायल 1090 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इन नम्बरों पर दी गयी जानकारियों को गोपनीय रखा जाता है। कोई भी महिला व बालिका निःसंकोच होकर अपनी समस्या बता सकती हैं। महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती रागिनी विश्वकर्मा महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से संचालित विभिन्न कार्यक्रमों व सेवाओं, लीड बैंक अधिकारी बलराम साहू, डीडीएम नाबार्ड एम.पी. बर्नवाल ने बैंकों द्वारा संचालित कार्यक्रम तथा जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन खजांची लाल यादव ने मिशन अन्तर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर आयोजक संस्था के प्रतिनिधि के तौर पर सुधीर चिल्लारेगा, अश्विनी चैरसिया एवं फसीह अहमद सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *