रिपोर्ट..सुनील मिश्रा,, जिला संवाददाता जौनपुर
महराजगंज ,जौनपुर । आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में लाठी-डंडे का जमकर प्रयोग हुआ जिसमें लगभग आधा दर्जन घायल हो गए हैं दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 14 लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया
मिली जानकारी के अनुसार
महराजगंज थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव के बृजेश कुमार मिश्र ने पुलिस को प्रेषित प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि खेत में काम करते समय गांव के ही संतोष सिंह रितेश सिंह आशुतोष हेमंत अंकुर श्यामले पुरानी रंजिश को लेकर मारने लगे।जिसमें सूर्य कुमार घायल होकर गिर पड़े।वहीं दूसरे पक्ष ने प्रार्थना पत्र दिया कि मुकदमे की रंजिश को लेकर गांव के दिनेश मिश्र,सूर्यप्रकाश,अरविंद मिश्र,सुदर्शन,शिवकुमार, संजय,रितिक,आकाश, दीपक,बृजेश व शुभम एक राय होकर हाथ में लाठी डंडे हॉकी गड़ासे लेकर दरवाजे के सामने गाली गलौज देते हुए मारने पीटने लगे।शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए प्रार्थी को बचाने आए रितेश सिंह,जयंत सिंह और हेमंत आ गए।लेकिन उन्हें भी मार पीटकर घायल कर दिया। जिसमे रितेश जयंत हेमंत को गम्भीर चोटे आईं।और मौके पर 112 पुलिस की गाड़ी पहुचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।ऐसे में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया,तथा आवश्यक कार्यवाही मे जुटी हुई है।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal