Home / Flash / मुंगरा बादशाहपुर जिला बनाओ मोर्चा” की बैठक जंघई बाजार मे संपन्न

मुंगरा बादशाहपुर जिला बनाओ मोर्चा” की बैठक जंघई बाजार मे संपन्न

जंघई, जौनपुर । “मुंगरा बादशाहपुर जिला बनाओ मोर्चा” की बैठक गत 1 दिसम्बर 2019 रविवार को प्रमोद गुप्ता प्रधान सेमरी के जंघई बाजार कार्यालय पर सत्य प्रकाश शुक्ल एक सम्मानित व्यक्तित्व ग्राम वभनियाव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में सर्व शीतला प्रसाद मिश्र सरंक्षक मोर्चा, राधेश्याम पांडेय अध्यक्ष मोर्चा, कदमराज सिंह अध्यक्ष आईटी व मीडिया मोर्चा, चन्द्रमणि तिवारी पूर्व मण्डल अध्यक्ष BJP पवारा, दिनेश कुमार पांडेय रिटायर्ड डायरेक्टर स्वास्थ

विभाग ग्राम पतवा, सुभाष चन्द्र मिश्र प्रधान असवा, कमला शंकर सरोज प्रधान गोपालापुर, कल्पनाथ तिवारी असवा, अखिलेश कुमार शुक्ल, दयानाथ तीवारी, प्रमोद कुमार गुप्ता प्रधान सेमरी, बालकृष्ण मिश्र उर्फ बचऊ महासचिव मोर्चा, विनय मिश्र अध्यापक, आकाश दुबे ग्राम चम्पापुर व कई अन्य शामिल हुए।

बैठक में प्रमोद कुमार गुप्ता प्रधान सेमरी को जंघई क्षेत्र अध्यक्ष ( Regional Adhyksh) चुना गया और उनसे अनुरोध किया गया कि वो अपनी एक रीजनल कमिटी बनाये।

शीतला प्रसाद मिश्र ने बैठक में बताया कि मुंगरा बादशाहपुर को जिला बनाने का संघर्ष वो 2007 से कर रहे है पर बीच मे शिथिलता आ गई। दिनेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि हमे 10 कदम चल कर रुकना नही है, सुभाष चन्द्र मिश्र प्रधान,कमलाशंकर प्रधान ने कहा वो संघर्ष के लिए हर वक्त तैयार है, बचऊ मिश्र ने मोर्चा के पदाधिकारियों का परिचय कराया, कदम राज सिंह ने कहा यह डगर असान नही, सीने में आग व तूफान कायम कर मकसद पूरा करना होगा, अध्यक्ष राधेश्याम मिश्र ने कहा अब हमारा कारवाँ बढ़ रहा है सम्मानित व जुझारू लोग जुड़ रहे है हम कामयाब जरूर होंगे।

सर्व सम्मति से यह विचार सबने पटल पर रखा कि मोर्चे की प्रक्रिया को संघर्ष में तब्दील कर मुंगरा बादशाहपुर को जिला बनाने की हर कोशिश की जाएगी और लोगो को जागरूक व जोड़ा जाएगा। यह भी निर्णय लिया गया ऐसे ही बैठक पूरे क्षेत्र में किया जाएगा और लोगो को जोड़ा जाएगा।

अंत में प्रधान श्री प्रमोद गुप्ता जी के द्वारा सबको जल जलपान करवाया गया व मीटिंग सम्पन्न हुई।

क्षेत्र के सभी सम्मानित नागरिको से अनुरोध किया जाता है कि सभी इस मोर्चे से जुड़े औऱ संघर्ष को अंजाम तक पहुचाने की ताकत दे।

धन्यवाद

पाइलट ऑफिसर राधेश्याम पांडेय अध्यक्ष मोर्चा
कदमराज सिंह रिटायर्ड AComdt CISF अध्यक्ष
आईटी व मीडिया मोर्चा
,,,

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *