Home / Flash / पल्सर बाइक और बोलेरो में जोरदार हुई टक्कर बाइक सवारों को आई गंभीर चोटें

पल्सर बाइक और बोलेरो में जोरदार हुई टक्कर बाइक सवारों को आई गंभीर चोटें

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर रोड गजराजगंज तिराहा के पहले अंबे मोटरसाइकिल एजेंसी के ठीक सामने आ रही बोलेरो में पल्सर सवार की हुई जबरदस्त जोरदार टक्कर से पल्सर बाइक पर सवार निखिल जायसवाल पुत्र बेदी लाल जायसवाल उम्र 20 वर्ष व राहुल जयसवाल पुत्र गंगा प्रसाद जयसवाल उम्र 23 वर्ष रहने वाले पवारा थाना । आमने-सामने टक्कर होने की वजह से गंभीर चोटें बाइक सवार युवकों

को आई है जिसमें निखिल जायसवाल के पैर में और हाथ में फैक्चर हो गया है । राहुल जायसवाल का भी हाथ फैक्चर हो गया है । गाड़ी जैसे ही आमने सामने टक्कर हुई बोलेरो चालक और उसका सहयोगी दोनों तत्काल मौके से फरार हो गए । स्थानीय जनता ने घायल हुए युवकों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बादशाहपुर पहुंचाकर उन्हें प्राथमिक उपचार कराया । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया । स्थानीय पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई बोलेरो और बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है ।

समाचार के लिए राम कुमार जयसवाल की रिपोर्ट

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *