Home / Flash / ग्राम प्रधान के भ्रष्टाचारी देवर को डीएम ने भेजवाया जेल

ग्राम प्रधान के भ्रष्टाचारी देवर को डीएम ने भेजवाया जेल

जौनपुर । जलालपुर थाना क्षेत्र के खेवसीपुर गांव के निवासी दर्जन भर से अधिक वनवासियों ने डीएम दिनेश कुमार सिंह से गुहार लगायी कि हम लोगो को प्रधानमंत्री आवास का पैसा मिला था। जिसे ग्राम प्रधान के देवर ने हम लोगो का अगूँठा लगवाकर निकाल लिया है। जिलाधिकारी ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष जलालपुर पन्ने लाल को आरोपित को हिरासत में लेकर अपने कार्यालय में पेश करने का आदेश दिया। जिलाधिकारी का आदेश मिलते ही थाँनाध्यक्ष ने आरोपी को हिरासत में लेकर डीएम के सामने पेश किया। डीएम ने प्रधान के देवर से पुछताछ किया तो उसने ग्रामीणो द्वारा लगाये गये आरोपो को जिलाधिकारी के सामने स्वीकार करते हुए सारा पैसा वापस करने को कहा जिस पर डीएम ने थानाध्यक्ष को उसके खिलाफ कार्यवाही करके जेल भेजने का आदेश दिया। जिलाधिकारी द्वारा ग्राम प्रधान के देवर के ऊपर की गई कार्यवाही से ग्राम प्रधानों मे हड़कंप मच गया है ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *