Home / Flash / लावारिश लाशों के लिए लारी का हुआ लोकार्पण

लावारिश लाशों के लिए लारी का हुआ लोकार्पण

जौनपुर। पर्यावरण शुद्धीकरण में कार्यरत असहाय सहायता समिति ने शुक्रवार को अपरान्ह दो बजे सुतहट्टी स्थित बैंकर्स प्लाजा के सामने लावारिश लाशों को सम्मान पूर्वक पोस्टमार्टम हाउस से रामघाट तक ले जाने के वास्ते एक लावारिश लाश लारी का लोकार्पण ख्यातिलब्ध वरिष्ठ चिकित्सक एवं जाने-माने समाजसेवी डा0 क्षितिज शर्मा के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने अपने सम्बोधन में 1995 से अब तक लावारिश लाशों के अंतिम संस्कार कराने वाली असहाय सहायता समिति की सराहना की। लारी के साथ

एक टेपरेकार्ड भी लगा है जो लाश के साथ-साथ चलेगा जिससे राम नाम सत्य है उच्चारण के आध्यात्मिक गीत का प्रचलन होता रहेगा। लोकार्पण के समय समिति अध्यक्ष कैलाश नाथ, कोषाध्यक्ष अरविन्द बैंकर एवं मंत्री गंगाराम गुप्त सहित आर्य समाज प्रधान छोटे एवं देवेन्द्र आर्य, संजय उपाध्याय, सूरज चौहान, संजय साहू, कमलेश पाल, अनिल विश्वकर्मा, तेज बहादुर प्रजापति आदि उपस्थित रहे। लाश को पोस्टमार्टम कराने वाले नदीम एवं उनके छोटे भाई को माल्यार्पण करके लारी सुपुर्द कर दिया गया। अंत में अध्यक्ष ने आए हुए लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *