Home / Flash / उद्योग बंधु, सीडा उद्योग बंधु/व्यापार बंधु की बैठक सम्पन्न, अध्यक्ष सीडा शिवाजी सिंह ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि विद्युत पोल व जर्जर तार बदलने की आवश्यकता है।

उद्योग बंधु, सीडा उद्योग बंधु/व्यापार बंधु की बैठक सम्पन्न, अध्यक्ष सीडा शिवाजी सिंह ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि विद्युत पोल व जर्जर तार बदलने की आवश्यकता है।

जौनपुर (सू0वि0) । जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में उद्योग बंधु/सीडा उद्योग बंधु/व्यापार बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना तथा प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना में पात्रों का नामांकन कराएं। इसकी मानिटरिंग मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा द्वारा प्रतिदिन की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि श्रम विभाग, उद्योग विभाग, व्यापार कर विभाग एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं, जिसमें महत्वपूर्ण जानकारियों व्यापारियो/उद्यमियों के साथ शेयर करें। औद्योगिक विकास निगम

वाराणसी द्वारा औद्योगिक क्षेत्र सिधवन में नाली, सड़क कार्य गुणवत्तापूर्वक न कराए जाने पर जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि एक सप्ताह में गुणवत्तापरक कार्य पूर्ण कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। कार्य न कराए जाने पर कार्यवाही की जाएगी। मैसर्स गौतम ईट उद्योग रामपुर नद्दी द्वारा वर्ष 2013-14, 2014-15, 2015-16 में ईट की आपूर्ति की गई थी जिसके भुगतान के समय आयकर कटौती करते हुए फॉर्म 16 ए जारी किया गया था किन्तु कटौती की गई चालान को ऑनलाइन नहीं कराया गया है खण्ड विकास कार्यालय के नाम से पैन कार्ड नहीं बना है और खण्ड विकास अधिकारी अपने स्वयं के नाम से बने पेन कार्ड पर कार्यवाही करने हेतु सहमत नहीं हैं। 20 नवम्बर 2019 को इस प्रकरण में आयकर विभाग एवं खण्ड विकास अधिकारी मडि़याहूं के साथ जिलाधिकारी द्वारा विचार विमर्श किया गया। आयकर विभाग के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि खण्ड विकास अधिकारी को पहचान के लिए पैन कार्ड लगाना होगा, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा खण्ड विकास अधिकारी मडि़याहूं के प्रतिनिधि को निर्देश दिए गए कि खण्ड विकास अधिकारी मडि़याहूं का पेन कार्ड लगवा कर उक्त प्रकरण को 15 दिन के अन्दर निस्तारित कराए जाए।
अध्यक्ष सीडा शिवाजी सिंह ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि विद्युत पोल व जर्जर तार बदलने की आवश्यकता है। चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा तथा रोड लाइट लगाई जानी है, जिलाधिकारी ने 15 दिन के अन्दर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने औद्योगिक आस्थानों में खाली पड़े प्लाटों को नियमानुसार प्रक्रिया द्वारा व्यापारियों को आवंटित करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा, सहायक श्रम आयुक्त कुलदीप सिंह, उपायुक्त उद्योग मायाराम सरोज, डिप्टी कमिश्नर (प्र0) वाणिज्य कर अरविंद कुमार दोहरे, एलडीएम उदय नारायण, व्यापार मंडल अध्यक्ष इंद्रभान सिंह (इन्दू) सभी ई0ओ0, अध्यक्ष सीडा उद्यमी विकास समिति शिवाजी सिंह, प्रवक्ता सीडा उद्यमी विकास समिति आशीष सिंह, संगठन मंत्री डिम्पू सिंह, उपाध्यक्ष सीडा उद्यमी विकास समिति संतोष पांडेय उपस्थित रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *